राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में 138 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में होगी रबी बोनी 96 लाख हेक्टेयर में होगा गेहूं

लेखक: अतुल सक्सेना

11 अक्टूबर 2025, भोपाल: मध्य प्रदेश में 138 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में होगी रबी बोनी 96 लाख हेक्टेयर में होगा गेहूं – प्रदेश में इस वर्ष रबी 2025-26 में 138 लाख 85 हजार हेक्टेयर में रबी फसलें लगाई जाएंगी। गत वर्ष 140 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें ली गई थीं। दूसरी तरफ अक्टूबर आधा बीत गया है, लेकिन खरीफ की कटाई अभी चल रही है, इस कारण रबी की बुवाई की गति धीमी है। धान के खेतों में फसल खड़ी है, जहां तक इस रबी बुवाई का सवाल है तो जबलपुर संभाग में सबसे अधिक  तथा शहडोल संभाग में सबसे कम बोनी का लक्ष्य कृषि विभाग ने रखा है।

Advertisement
Advertisement

कृषि विभाग के मुताबिक इस वर्ष राज्य में 138 लाख 85 हजार हेक्टेयर में रबी फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें प्रमुख फसल गेहूं की बोनी 96 लाख 81 हजार हेक्टेयर में की जाएगी। गत वर्ष गेहूं 101 लाख हेक्टेयर में बोया गया था। जानकारी के मुताबिक राज्य में दलहनी फसलों के तहत मुख्य रूप से चने की बोनी 17.28 लाख हेक्टेयर में, मसूर 6.35 तथा मटर 3.30 लाख हेक्टेयर में बोई जाएगी। इसी प्रकार तिलहनी फसलों में मुख्यत: सरसों की बुवाई 12.22 लाख हेक्टेयर में तथा अलसी 1.20 लाख हेक्टेयर में ली जाएगी। इस वर्ष सरसों का रकबा गत वर्ष की तुलना में लगभग 1.5 लाख हेक्टेयर बढ़ाया गया है। वहीं रबी की नकदी फसल गन्ने की बुवाई 1.32 लाख में होगी। खाद्यान्न फसलों के तहत जौ की बोनी इस वर्ष 34 हजार हेक्टेयर में होगी, जो गत वर्ष की तुलना में अधिक है। गत वर्ष 24 हजार हेक्टेयर में जौ की बोनी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक रबी 2025-26 के लिए कुल 49.50 लाख मीट्रिक टन राज्य द्वारा उर्वरक की मांग  गई है। इसके तहत प्रमुख उर्वरकों में सीजन के लिए यूरिया की 23 लाख मीट्रिक टन, एसएसपी 6.50 लाख मीट्रिक टन एवं एमओपी की 1 लाख मीट्रिक टन, डीएपी 7.50 लाख मीट्रिक टन एवं काम्पलेक्स 11.50 लाख मीट्रिक टन की मांग की गई है।  

Advertisement8
Advertisement

वहीं राज्य में संभाग स्तर पर बुवाई का लक्ष्य देखें तो सबसे अधिक जबलपुर संभाग में 21 लाख 51 हजार हेक्टेयर में तथा सबसे कम शहडोल संभाग में 3 लाख 14 हजार हेक्टेयर में रबी बोनी की जाएगी।

Advertisement8
Advertisement
वर्ष 2025-26 में प्रमुख रबी फसलों का बुवाई लक्ष्य (लाख हे. में)
फसल लक्ष्य
गेहूं96.81
जौ0.34
चना17.28
मसूर6.35
मटर3.3
सरसों12.22
अलसी1.2
गन्ना1.32
रबी बुवाई के लिए राज्य के टॉप 10 संभाग (लाख हे. में)
संभाग बुवाई लक्ष्य
जबलपुर21.51
उज्जैन20.39
भोपाल19.22
सागर18.83
इंदौर15.44
ग्वालियर14.7
रीवा9.53
नर्मदापुरम्8.22
मुरैना7.83
शहडोल3.14

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements
Advertisement5
Advertisement