Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड दे रहा है किसानों को सुविधाएं

08 फ़रवरी 2025, भोपाल: मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड दे रहा है किसानों को सुविधाएं – कृषि विकास मंत्री श्री एदल सिंह कंषाना ने कहा कि म.प्र. राज्य मण्डी बोर्ड द्वारा  किसानों एवं व्यापारियों को अनेक सुविधाएं डी जा रही  हैं।

एमपी फार्मगेट ऐप के माध्यम से किसान अपनी उपज को घर बैठे बेच सकते हैं। फ्लाइंग स्कॉट ऐप के माध्यम से अवैध व्यापार पर नियंत्रण और गोदामों के निरीक्षण के लिए व्यवस्था की गई है। राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना (ई-नाम) कृषि मंडी समितियों से संबंधित उपजों के लिए सूचना और सेवाओं को प्रदान करती है। इलेक्ट्रॉनिक एक्सचेंज के माध्यम से स्पॉट ट्रेडिंग के लिए मध्यप्रदेश कृषि उपज मण्डी (एक से अधिक मण्डी क्षेत्रों के लिए विशेष अनुज्ञप्ति) नियमों में विशेष प्रावधान किये गये हैं। इससे व्यापारियों एवं किसानों को उपज विक्रय का अच्छा मूल्य प्राप्त करने में सीधा लाभ होगा।

किसानों को फल-सब्जी विक्रय के लिए मण्डी प्रांगण के बाहर वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। प्रदेश की 259 कृषि उपज मण्डी समितियां में से 144 में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे स्थापित किए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

81 लाख किसानों को मिल रहा है किसान कल्याण योजना का लाभ

राज्य सरकार किसानों की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 81 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिल रहा है। इस योजना की 11वीं किश्त की राशि 10 फरवरी को किसानों के बैंक खातों में जारी होगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

योजना में  किसानों को तीन समान किश्तों में 6 हजार रूपये की राशि सालाना दी जाती है। किसानों के खातों में अब तक 14 हजार 254 करोड़ की राशि अंतरित की गई है। वर्ष 2024-25 में योजना के लिए 4 हजार 900 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com