Ad DesktopAd TabletAd Mobile
फसल की खेती (Crop Cultivation)राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में खरीफ बोनी 94 लाख हेक्टेयर से अधिक

सोयाबीन की बोनी 45.58 लाख हेक्टेयर में हुई

(विशेष प्रतिनिधि)

22 जुलाई 2022, भोपाल । मध्य प्रदेश में खरीफ बोनी 94 लाख हेक्टेयर से अधिक – प्रदेश में खरीफ बुवाई तेज गति से चल रही है। अब तक लगभग 94.51 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध 64 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में फसल की बुवाई 92.58 लाख हेक्टेयर में हो गई थी। अब तक प्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी 45.59 लाख हेक्टेयर में हुई जो लक्ष्य के विरुद्ध 83.8 फीसदी है। वहीं धान की बुवाई पीछे चल रही है।

कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 138.52 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 147.72 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 15 जुलाई तक 94.51 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रदेश की प्रमुख खरीफ फसल सोयाबीन की बोनी अब तक 45.58 लाख हेक्टेयर में कर ली गई है जबकि 54.42 लाख हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष इस अवधि में सोयाबीन 41.86 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। दूसरी प्रमुख फसल धान की बोनी अब तक 9.88 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि लक्ष्य 34.71 लाख हेक्टेयर रखा गया है गत वर्ष इस अवधि में धान 14.72 लाख हेक्टेयर में बोयी गई थी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इसी प्रकार अन्य प्रमुख फसलों में अब तक मक्का की बुवाई 13.96 लाख हेक्टेयर, तुअर 2.68 लाख हेक्टेयर, उड़द 19.69 लाख हेक्टेयर, मूंगफली 2.31 लाख हेक्टेयर एवं कपास 5.50 लाख हेक्टेयर में बोई गई है। जानकारी के मुताबिक राज्य में अब तक कुल अनाज फसलें 56.15 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 25.68 लाख हे. में, तिलहनी फसलें 63.49 लाख हे. लक्ष्य के विरुद्ध 48.85 लाख हे. में एवं दलहनी फसलें 22.05 लाख हेक्टेयर लक्ष्य के विरुद्ध 14.48 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

प्रदेश में बुवाई स्थिति

15 जुलाई 2022 तक (लाख हे. में)

फसललक्ष्यबुवाई
धान34.719.88
ज्वार1.690.83
मक्का15.0313.96
बाजरा 3.20.68
अरहर4.432.68
उड़द15.9710.69
मूंग1.651.11
सोयाबीन54.4245.58
मूंगफली4.632.31
तिल 3.980.94
कपास6.035.5

महत्वपूर्ण खबर: मध्यप्रदेश में कृषकों के लिए प्रमुख योजना – सामुदायिक पोषण (जैविक) उद्यान