Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में 147 लाख हेक्टेयर में होगी खरीफ बोनी

  • (अतुल सक्सेना)

4 जून 2022, भोपाल । मध्य प्रदेश में 147 लाख हेक्टेयर में होगी खरीफ बोनी – जून से प्रारंभ होने वाले खरीफ सीजन की तैयारियां प्रदेश में तेज हो गई हंै। इस वर्ष मानसून सामान्य रहने की भविष्यवाणी के बीच प्री-मानसून का दौर प्रारंभ हो गया है तथा 15 जून तक म.प्र. में मानसून आने की संभावना है। पूर्व में मौसम विभाग ने इस वर्ष समय से पहले मानसून आने की संभावना व्यक्त की थी परन्तु अब समय पर आने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर कृषि विभाग ने भी खरीफ बुवाई के लक्ष्य तय कर दिए हैं। इस वर्ष राज्य में 147.72 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें ली जाएंगी जो गत वर्ष के 148 लाख हेक्टेयर से लगभग 28 हजार हेक्टेयर कम है।

प्रदेश में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र लगभग 118.50 लाख हे. है। कृषि विभाग के मुताबिक इस वर्ष 147 लाख 72 हजार हेक्टेयर में खरीफ फसलें लेने का लक्ष्य है। इसमें प्रदेश की प्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन 51.72 लाख हेक्टेयर में ली जाएगी, जबकि गत वर्ष 55.31 लाख हे. में सोयाबीन बोई गई थी। अर्थात् लगभग 4 लाख हेक्टेयर की कमी लक्ष्य में की गई है।

इसी प्रकार राज्य की दूसरी प्रमुख खरीफ सफल धान का 34.71 लाख हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है जबकि गत वर्ष 38.61 लाख हेक्टेयर में धान ली गई थी।
अन्य प्रमुख फसलों ज्वार 1.69 लाख हेक्टेयर में, बाजरा 3.20, मक्का 15.03, अरहर 4.43, उड़द 15.96, मूंगफली 4.58, तिल 6.73 एवं कपास 6.03 लाख हेक्टेयर में बोने का लक्ष्य है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में दो चरणों में होंगे नगरीय निकाय चुनाव

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें