राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

किसानों के लिए जरूरी खबर: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा में मिलेगा आर्थिक सुरक्षा कवच

04 जुलाई 2026, भोपाल: किसानों के लिए जरूरी खबर: 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदा में मिलेगा आर्थिक सुरक्षा कवच – प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत जिले में 1 जुलाई से 31 जुलाई तक “फसल बीमा माह” मनाया जा रहा है। इस दौरान ऋणी और अऋणी किसानों की अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा किया जाएगा। ग्वालियर जिले की कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अधिकारियों को अधिक से अधिक पात्र किसानों का फसल बीमा कराने और गांवों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।

उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास भानु प्रकाश शर्मा ने किसानों से अपील की है कि वे तय समय-सीमा के भीतर अपनी अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा जरूर कराएं। उन्होंने बताया कि अतिवृष्टि, अल्पवृष्टि, ओलावृष्टि, बाढ़, सूखा और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से फसल को नुकसान होने पर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है।

गांव-गांव चलेगा जागरूकता अभियान
फसल बीमा माह के दौरान विभागीय अधिकारी और मैदानी अमला गांवों में विशेष अभियान चलाकर किसानों को योजना की जानकारी देंगे और बीमा कराने में सहयोग करेंगे।

इतना देना होगा प्रीमियम
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ फसलों के लिए 2 प्रतिशत, रबी फसलों के लिए 1.5 प्रतिशत और वाणिज्यिक एवं बागवानी फसलों के लिए 5 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा। निर्धारित प्रीमियम जमा कर किसान अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा करा सकते हैं।

यहां करें संपर्क
फसल बीमा से जुड़ी जानकारी या बीमा कराने के लिए किसान अभिषेक गौतम (मोबाइल: 98272 56464) या अपने नजदीकी कृषि कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture