राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

प्रदेश में 150 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में होगी खरीफ बुवाई

लेखक: अतुल सक्सेना

03 जुलाई 2026, नई दिल्ली: प्रदेश में 150 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में होगी खरीफ बुवाई – प्रदेश में खरीफ बुवाई प्रारंभ हो गई है, किसान अपनी तैयारी के साथ खेती किसानी में जुट गए हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में होने वाली संभागीय बैठकों के समापन से पहले ही प्रदेश में प्रदेश की खरीफ का अनुमान तय हो गया है। इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। कृषि विभाग ने इस वर्ष 150 लाख 44 हजार हेक्टेयर फसलों का लक्ष्य रखा है, जबकि गत वर्ष 145 लाख हे. में खरीफ फसलें बोई गई थीं और लक्ष्य 149 लाख हेक्टेयर रखा गया था। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में लगभग 1 लाख हेक्टेयर रकबा बढ़ाया गया है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश में खरीफ का सामान्य क्षेत्र 138.52 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष राज्य में धान का रकबा बढ़ाया है। धान का रकबा 39.63 लाख हेक्टेयर रखा गया, जबकि गत वर्ष 35.85 लाख हेक्टेयर में बोनी की गई थी। वहीं सोयाबीन का लक्ष्य 54 लाख हेक्टेयर में बोनी का रखा है जो इस वर्ष यथावत रखा गया है।

मोटा अनाज: प्रदेश में इस वर्ष मोटे अनाजों का रकबा बढ़ाया गया है। इसके तहत मुख्यतः मक्का 27.53 लाख हेक्टेयर में लिया जाएगा, जो गत वर्ष 23.20 लाख हेक्टेयर में लिया गया था। वहीं ज्वार 3.80 एवं बाजरा 1.57 लाख हे. में ली जाएगी।

दलहन: दलहनी एवं तिलहनी फसलों के रकबे में गत वर्ष की तुलना में कमी की गई है। गत वर्ष अरहर 3.81 लाख हेक्टेयर में ली गई थी जिसे 2.16 लाख हेक्टेयर तथा उड़द का 7.78 लाख हे. से कमकर 5.31 लाख हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। वहीं मूंगफली गत वर्ष के 6.33 लाख हेक्टेयर की जगह 6.17 लाख हे. में ली जाएगी। साथ ही नगदी फसल कपास 5.71 लाख हे. में लेने का लक्ष्य रखा गया है जो गत वर्ष 5.80 लाख हे. में ली गई थी।

प्रदेश में खरीफ बुआई का लक्ष्य 2026 (लाख हेक्टेयर में)

फसलरकबा (लाख हे.)
धान39.63
ज्वार0.85
बाजरा27.53
मक्का3.80
उड़द-तुवर1.57
अरहर2.16
मूंग5.31
सोयाबीन54.08
मूंगफली6.17
तिल2.43
रामतिल0.35
कपास5.71
योग150.44

खरीफ फसलों के जिलेवार लक्ष्य फाइल मे देखे

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture