Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

12 वर्षों में स्वदेशी टीकों से बदली पशुपालन की तस्वीर, PM मोदी ने साझा किया शिवराज का लेख

21 नवंबर 2026, नई दिल्ली: 12 वर्षों में स्वदेशी टीकों से बदली पशुपालन की तस्वीर, PM मोदी ने साझा किया शिवराज का लेख – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक लेख सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किया। इस लेख में बताया गया है कि पिछले 12 वर्षों में स्वदेशी टीकों के विकास से पशुधन और अंडे व मांस उत्पादन के लिए पाले जाने वाले पक्षियों को संक्रामक बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इन प्रयासों से पशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करने, बीमारियों से होने वाले नुकसान को कम करने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिली है। इससे कृषक समुदाय के जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी टीकों का विकास पशु चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में भारत की बढ़ती क्षमताओं और मजबूत व आत्मनिर्भर कृषि तंत्र के निर्माण के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पिछले 12 वर्षों में किसान भाई-बहनों की समृद्धि और ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। शिवराज सिंह चौहान के आलेख में विस्तार से बताया गया है कि किस तरह स्वदेशी टीकों के विकास से पशु-पक्षियों को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने में मदद मिल रही है। इससे किसानों की आय बढ़ने के साथ उनका जीवन भी बेहतर और आसान हुआ है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें