Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एम पी में आईएएस अधिकारियों के तबादले: सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 अधिकारियों के दायित्व बदले

25 जुलाई 2026, भोपाल: एम पी में आईएएस अधिकारियों के तबादले: सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 अधिकारियों के दायित्व बदले – मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में व्यापक बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार 20 अधिकारियों के दायित्वों में परिवर्तन किया गया है, जबकि कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।  

वरिष्ठ अधिकारियों में के.सी. गुप्ता को कृषि उत्पादन आयुक्त के साथ अपर मुख्य सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सचिन सिन्हा को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है, जबकि राघवेंद्र कुमार सिंह को प्रमुख सचिव, वन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संदीप यादव अब प्रमुख सचिव, जल संसाधन विभाग होंगे तथा उनके पास प्रवासी भारतीय विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।  

सचिव स्तर पर जॉन किंग्सली ए. को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग का सचिव बनाया गया है। डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़े मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव नियुक्त किए गए हैं। भास्कर लक्षकार को इंदौर संभाग का आयुक्त बनाया गया है, जबकि कुमार पुरुषोत्तम प्रबंध संचालक मंडी बोर्ड को मुख्यमंत्री के अपर सचिव का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।  

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसके अतिरिक्त नीरज मंडलोई अपर मुख्य सचिव मुख्य मंत्री को औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मनीष सिंह को ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जबकि डॉ. ई. रमेश कुमार को नर्मदा घाटी विकास विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। साथ ही कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभारों से मुक्त भी किया गया है।  जिला स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। 

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

स्थानांतरण सूची

अधिकारीनवीन पदस्थापना
1992के.सी. गुप्ताकृषि उत्पादन आयुक्त तथा अपर मुख्य सचिव, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (अतिरिक्त प्रभार)
1995सचिन सिन्हाअपर मुख्य सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
1997राघवेंद्र कुमार सिंहप्रमुख सचिव, वन विभाग
2000संदीप यादवप्रमुख सचिव, जल संसाधन विभाग
2004जॉन किंग्सली ए.सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग
2006डॉ. सुदाम पंढरीनाथ खाड़ेसचिव, मुख्यमंत्री
2010भास्कर लक्षकारआयुक्त, इंदौर संभाग
2012अजय कटेसरियाकलेक्टर, रतलाम
2012कुमार पुरुषोत्तमअपर सचिव, मुख्यमंत्री (अतिरिक्त दायित्व सहित)
2012रत्नाकर झाकलेक्टर, अनूपपुर
2012केदार सिंहअपर सचिव, लोक निर्माण विभाग
2015हर्षल पंचोलीकार्यपालन संचालक, एप्को
2015अदिति गर्गआयुक्त-सह-संचालक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति
2016प्रीति यादवकार्यकारी संचालक, एमपीआईडीसी, इंदौर
2016मिशा सिंहकलेक्टर, शहडोल
2017गुरु प्रसादकलेक्टर, खरगोन
2017दिव्यांक सिंहकलेक्टर, मंदसौर
2017डॉ. शेर सिंह मीणाकलेक्टर, आगर-मालवा
2018सिद्धार्थ जैनउप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय
2019हिमांशु प्रजापतिमुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, इंदौ

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture