राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल एवं पन्ना जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी

08 अगस्त 2026, इंदौर: रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल एवं पन्ना जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के  ग्वालियर , चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में   अधिकांश स्थानों  पर, भोपाल, सागर संभागों  के जिलों में  अनेक स्थानों पर,  नर्मदापुरम संभाग के जिलों में  कुछ स्थानों पर, इंदौर,  उज्जैन  संभागों के जिलों में कहीं – कहीं वर्षा दर्ज़ की गई।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े –  अति भारी  वर्षा की श्रेणी  में खनियाधाना में सर्वाधिक 160.0  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। जबकि भारी वर्षा  पिछोर   80.0,  कोलारस  78.0,   नरसिंहपुर  75.0,  बदरवास  75.0,  तेन्दुखेड़ा- नरसिंहपुर  72.0,  श्योपुर  71.0  और पोहरी में  68.0 मिमी दर्ज़ की गई।

मौसमी परिस्थितियां –  दक्षिण -पश्चिम उत्तर प्रदेश  एवं आसपास के क्षेत्रों  पर बना निम्न  दबाव का क्षेत्र अब कम चिन्हित  हो गया है।  हालांकि , इससे संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण अब  उत्तर -पूर्व राजस्थान  एवं आसपास के क्षेत्रों  पर स्थित है।  दक्षिण -पश्चिम  बंगाल तथा उससे सटे  उत्तर  ओडिशा  के ऊपर  स्थित ऊपरी वायु  चक्रवाती  परिसंचरण के प्रभाव से, आज 08  अगस्त  , 2026 को 0830 बजे  उसी क्षेत्र  के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र  बन गया है। मध्य समुद्र  तल पर  स्थित मानसून ट्रफ अब अनूपगढ़, दिल्ली  देवमाली, सीधी, दीघा से होकर गुजर कर  वहां से  दक्षिण -पूर्व की ओर  पूर्व -मध्य  बंगाल की खाड़ी तक जाती है। झारखंड एवं आसपास के क्षेत्रों  पर  स्थित  ऊपरी वायु  चक्रवाती परिसंचरण   उपर्युक्त मानसून  ट्रफ  में विलीन  हो गया है।   पश्चिमी विक्षोभ , जो  मध्य  एवं ऊपरी क्षोभ मंडलीय पछुआ हवाओं  में  एक  ट्रफ  के रूप में  विद्यमान है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने रीवा, सतना, अनुपपुर, शहडोल एवं पन्ना जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा होने की  चेतावनी दी है। जबकि भोपाल, रायसेन, सीहोर,  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच,  नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सि वनी, मंडला, बालाघाट, पांढुणा जिलों में कहीं -कहीं,  विदिशा , राजगढ़, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, श्योपुरकलां, कटनी, जबलपुर, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी  जिलों में कुछ स्थानों पर तथा सिंगरौली , सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , पन्ना  और  मैहर जिलों में अनेक  स्थानों  पर वर्षा होगी या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture