Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राष्ट्रीय कृषि समाचार (National Agriculture News)

IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, UP-ओडिशा-केरल और दिल्ली समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट    

07 अगस्त 2026, नई दिल्ली: IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, UP-ओडिशा-केरल और दिल्ली समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट – भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज (7 अगस्त) देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे के भीतर कम दबाव का क्षेत्र  बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूर्वी भारत, मध्य भारत, उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं ओडिशा और केरल में आज अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, जबकि दिल्ली-NCR, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है।

सिनॉप्टिक मौसम परिस्थिति

IMD के अनुसार, मानसून ट्रफ का पश्चिमी सिरा सामान्य स्थिति के आसपास बना हुआ है, जबकि पूर्वी सिरा सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र  सक्रिय है, जिससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरणसमुद्र तल से करीब 4.5 किलोमीटर तक फैला हुआ है।

वहीं दक्षिण गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के ऊपर ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम आगे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ सकता है। इसके अलावा झारखंड, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तर-पूर्वी असम के ऊपर भी अलग-अलग स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिससे कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां तेज बनी रहेंगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर भारत में आज हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। IMD के मुताबिक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7 से 13 अगस्त तक कई इलाकों में लगातार बारिश जारी रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मध्य भारत में भारी बारिश का दौर

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में आज कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में भी कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वी भारत में सबसे ज्यादा असर

पूर्वी भारत में मौसम सबसे अधिक सक्रिय रहेगा। ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, सिक्किम और अंडमान-निकोबार में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। IMD ने ओडिशा में 7 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत में भी बारिश जारी

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कई दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इन राज्यों में कई जगहों पर भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है।

पश्चिम भारत में भी बरसेंगे बादल

कोंकण-गोवा, गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भी बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी। आज कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। गुजरात में भी गरज-चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है।

दक्षिण भारत में केरल और कर्नाटक पर सबसे ज्यादा असर

दक्षिण भारत में केरल, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में बारिश का दौर जारी रहेगा। IMD के अनुसार केरल में आज अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। वहीं तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी कई स्थानों पर भारी बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना है।

दिल्ली-NCR का मौसम

IMD के अनुसार 7 अगस्त को दिल्ली-NCR में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकांश इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। दोपहर से रात के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा। उत्तर-पूर्व दिशा से 15 से 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture