Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन एवं बड़वानी जिलों में भारी वर्षा की संभावना

22 सितम्बर 2025, इंदौर: बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन एवं बड़वानी जिलों में भारी वर्षा की संभावना –  मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के के रीवा, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कहीं- कही; भोपाल, नर्मदापुरम संभागों के जिलों में  कुछ  स्थानों  पर; इंदौर, उज्जैन  संभागों के जिलों में अनेक  स्थानों पर  वर्षा  दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क  रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) –  खातेगांव 92.0,  घट्टिया  72.0, सनावद 40.0, गौतमपुरा 35.6, सारंगपुर 35.1, रावटी 32.0, रामा 30.3, बुधनी 28.6, सुसनेर 28.0, धरमपुरी टप्पा 27.0, अंजड़ 26.0, उदयपुरा 26.0, ति रला 25.0, नीमच 25.0, सैलाना 25.0, रहटी 24.4, बदनावर 24.2,  टोंक खुर्द 22.0, धार 21.0, पंधाना 21.0, कन्नौद  20.0, शाहपुर 15.0,  आष्टा 15.0, सोनकच्छ  14.0, बाग 14.0, कोलार 13.2, गैरतगंज 13.2, तराना 13.0,  नर्मदापुरम 11.9, पेटलावद 11.0, बड़वाह 11.0, नटेरन 11.0, पुनासा बांध 10.0,  महिदपुर  10.0, मोमन
 बड़ोदिया  9.0,  उज्जैन  9.0, ग्यारस पुर 9.0, नालछा 8.2, देवास 8.0, भावगढ़ 8.0, शाजापुर 8.0, सौसर 7.5, उदयगढ़ 7.2, मुलताई 7.2, बनखेड़ी 7.2, जोबट 7.0,  मल्हारगढ़ 7.0,शुजालपुर 7.0, देपालपुर 6.8, थांदला 6.4, चि चोली 6.0,  नरसिंहगढ़ 5.2, बुरहानपुर 5.0, बागली 5.0, गंधवानी 5.0,  डही  5.0, शामगढ़ 5.0, बाबई/ माखनपुर 5.0, झार्डा Ŋ 5.0,आली राजपुर 4.0, सतवास 4.0,  कुक्षी 4.0, मनावर 4.0, श्यामपुर 4.0, आगर 3.0, राजपुर 3.0, खुरई 3.0,  नसरुल्लागंज 3.0, बरहाई 2.8, बरेली 2.6, बड़वानी 2.5, पांढुर्ना  2.3, पाटी 2.2, सांवेर 2.2, पचमढ़ी 2.2, देवरी-रायसेन 2.2, झाबुआ 2.1,ठी करी 2.0, पानसेमल 2.0, भोपाल 2.0, पिपरिया  2.0, पिपलोदा 2.0,  महू 1.5, अरेरा हिल्स  1.4, वरला 1.2, नबीबाग1.2,  हाटपिपल्या  1.0,  हातोद  1.0, ढीमरखेड़ा 1.0,  नरसिंहपुर 1.0, पचोर 1.0, देवरी- सागर 1.0, बड़नगर 1.0, इंदौर 0.8, मंडला 0.8, सीहोर 0.6, कटनी 0.5,  सुल्तानपुर 0.4,सिंगरौली 0.4  मि  मी  वर्षा दर्ज़ की गई। देवास और उज्जैन जिले में भारी वर्षा हुई।1 जून  से 22  सितंबर तक  मध्यप्रदेश में दीर्घकालीन औसत से 20  % अधिक वर्षा हुई है।  पूर्वी मप्र में औसत से 16  % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 24 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां –  दक्षिण – पश्चिम  मानसून 22 सितंबर को गुजरात,  राजस्थान , हरियाणा  और पंजाब के कुछ और  हिस्सों से वापस लौट गया है। दक्षिण – पश्चिम मानसून की वापसी रेखा तरनतारन, संगरुर, जींद , रेवाड़ी ,टोंक , महेसाणा ,पोरबंदर से होकर गुजर रही है। अगले 2-3 दिनों  के दौरान गुजरात,  राजस्थान ,  हरियाणा  और पंजाब के कुछ और हिस्सों ;उत्तर प्रदेश , दिल्ली , हिमाचल प्रदेश , जम्मू और  कश्मीर के कुछ हिस्सों  से  दक्षिण – पश्चिम  मानसून के वापस लौटने के लिए परिस्थितियां  अनुकूल हो रही  है। एक निम्न  दबाव  क्षेत्र ,  उत्तर – पूर्वी बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती क्षेत्रों पर अवस्थित और उससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण  मध्य समुद्र  तल से 5.8 किमी  की ऊंचाई पर  सक्रिय  है।अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम – उत्तर – पश्चिम  की ओर  उत्तर – पश्चिमी  बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना है। एक नया निम्न दबाव  क्षेत्र  25 सितंबर  के आसपास  पूर्व – मध्य  और  संलग्न  उत्तरी बंगाल की खाड़ी पर बनने की संभावना है।  पश्चिम – उत्तर – पश्चिम  दिशा में  बढ़ते  हुए , इसके 26 सितंबर के आसपास  दक्षिण   ओडिशा  एवं  उत्तरी  आंध्र प्रदेश  के तटों और  संलग्न   उत्तर – पश्चिम  और  पश्चिम -मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब ( डिप्रेशन ) में  बदलने एवं इसके 27 सितंबर के आसपास दक्षिण ओडिशा – उत्तरी आंध्र प्रदेश  के तटों को पार करने की  प्रबल संभावना है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण , उत्तर – पूर्वी उत्तर प्रदेश  एवं निकटवर्ती  क्षेत्रों में मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी  की ऊंचाई पर  सक्रिय है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन एवं बड़वानी जिलों में कहीं -कहीं झंझावात /वज्रपात के साथ भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि भोपाल, विदिशा , गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर ,  दतिया , भिंड , मुरैना, श्यो पुरकलां, सिंगरौली, सीधी,रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,  उमरिया , डिंडोरी , कटनी, जबलपुर,  नरसिंहपुर,सिवनी, मंडला,बालाघाट,  पन्ना , दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और  मैहर जिलों में कहीं -कहीं ,रायसेन, सिहोर, राजगढ़,  नर्मदापुरम, हरदा,  आलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर,आगर, मंदसौर, नीमच, छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिलों में कुछ स्थानों पर तथा बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन , बड़वानी जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा होने या गरज -चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना व्यक्त की गई है। राज्य के कई जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture