Ad DesktopAd TabletAd Mobile
पुरस्कार एवं सम्मान (Awards And Recognition)राज्य कृषि समाचार (State News)

स्कॉच अवॉर्ड 2025 से सम्मानित हुआ गुना, गुलाबों की नगरी ने रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान

22 सितम्बर 2025, भोपाल: स्कॉच अवॉर्ड 2025 से सम्मानित हुआ गुना, गुलाबों की नगरी ने रचा राष्ट्रीय कीर्तिमान – इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में शनिवार को “स्कॉच समिट-2025” में गुना जिले को देश के सर्वोच्च नवाचार सम्मान “स्कॉच पुरस्कार-2025” से अलंकृत किया गया। यह सम्मान गुना जिले के उद्यानिकी विभाग की अभिनव परियोजना “गुना–गुलाबों के नगर की ओर बढ़ते कदम : पॉलीहाउस के माध्यम से पुष्प क्रांति” को प्रदान किया गया। पुरस्कार गुना जिले के कलेक्टर किशोर कन्याल एवं उप संचालक उद्यान के.पी.एस. किरार ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। भारत में स्कॉच पुरस्कार को राष्ट्रीय उत्कृष्टता का मानदण्ड माना जाता है। यह केवल उन्हीं योजनाओं को प्रदान किया जाता है, जो नवाचार, पारदर्शिता, ईमानदारी तथा श्रेष्ठ कार्यान्वयन के उच्चतम मानकों पर खरी उतरती हैं।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी, विदेश राज्य मंत्री एल. मुरूगन की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। अध्यक्ष स्कॉच समूह  समीर कोचर ने पुरस्कार प्रदान किये। केंद्रीय राज्यमंत्री एल. मुरूगन ने कोचर की पुस्तक “मोदीनॉमिक्स : समावेशी विकास की यात्रा” का विमोचन किया।

उद्यानकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने गुना जिले में गुलाब की खेती को देश के प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड मिलने पर जिले के गुलाब उत्पादक किसानों, जिला कलेक्टर, उद्यानकी विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन को बधाई दी है। उन्होंने कहा की सभी के समन्वित प्रयास का परिणाम है गुना जिले को स्कॉच अवार्ड का सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के अन्य जिलों में भी गुलाब एवं अन्य फूलों के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

गुलाब की खेती 5 वर्षों में 500 एकड़ तक पहुँचेगी

गुना कलेक्टर  किशोर कन्याल ने कहा कि “गुना जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली इस उपलब्धि से हमारा संकल्प और दृढ़ हुआ है। आगामी पाँच वर्षों में गुना में पॉलीहाउस गुलाबों का क्षेत्रफल बढ़ाकर 500 एकड़ तक किया जायेगा। आयुक्त सह संचालक उद्यानिकी, मध्यप्रदेश प्रीति मैथिल ने भी इस उपलब्धि पर गुना जिले की टीम को हार्दिक बधाई दी। यह उपलब्धि न केवल गुना जिले के लिए बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture