Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

हरियाणा ने इजऱाइल के साथ जल सहयोग पर संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए

16 जून 2022, चंडीगढ़ । हरियाणा ने इजऱाइल के साथ जल सहयोग पर संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए – हरियाणा सरकार और इजराइल ने एकीकृत जल संसाधन प्रबंधन और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में एक संयुक्त घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अटल भूजल योजना हरियाणा के सह परियोजना निदेशक एवं इंजीनियर-इन-चीफ डॉ. सतबीर सिंह कादयान ने बताया कि नई दिल्ली में संयुक्त सहयोग समझौते पर विदेश मंत्रालय, इजराइल के राजदूत इनायत शेलिन (Head MASHAV) के साथ हस्ताक्षर किए गए हैं।

इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं अटल भूजल योजना सह परियोजना समन्वयक श्री देवेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

डॉ. सतबीर सिंह कादयान ने बताया कि जल क्षेत्र को बदलने और एसडीजी-2030 लक्ष्यों को पूरा करने के लिए इजराइल हरियाणा के साथ साझेदारी कर रहा है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इस संयुक्त घोषणा के हिस्से के रूप में, MASHAV जल प्रबंधन क्षेत्र में हरियाणा के विकास के लिए ज्ञान, क्षमता निर्माण और इजऱाइली प्रौद्योगिकियों को साझा करेगा।

महत्वपूर्ण खबर: मध्य प्रदेश में किसान 31 जुलाई तक करा सकेंगे खरीफ फसल बीमा