Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय में 28 जनवरी से जैविक – प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय सम्मेलन

29 जनवरी 2024, जबलपुर: जबलपुर कृषि विश्वविद्यालय में 28 जनवरी  से जैविक – प्राकृतिक खेती पर राष्ट्रीय सम्मेलन – जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर में जैविक और प्राकृतिक खेती के सदंर्भ में “नेक्स्ट जनरेशन एग्रीकल्चर- आर्गेनिक एंड नेचुरल फार्मिंग पाथवेजः एक्सटेंशन स्ट्रेटेजीज एंड अप्प्रोचिस” विषय पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मलेन का आयोजन 28 से 30 जनवरी 2024 तक आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन का आयोजन इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन, नागपुर, आईसीएआर-कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, जबलपुर और जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी.के. मिश्रा और सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन में आईसीएआर, राज्य कृषि और पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और सरकारी विभागों के प्रतिभागी शामिल होंगे। सम्मेलन में चार देशों के अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी भी शामिल होंगे जो जैविक खेती से संबंधित मुद्दों और अपने देशों में प्राकृतिक और जैविक खेती की संभावनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे।

अटारी, जबलपुर के निदेशक और सम्मेलन के मुख्य आयोजन सचिव डॉ. एस.आर.के. सिंह ने बताया कि इस सम्मेलन में दस तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन के विषयों में टिकाऊ कृषि के लिए जैविक खेती,प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए व्यापक विस्तार रणनीतियां, जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए नीति और संस्थागत दृष्टिकोण, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में सरकारी पहल और नीति समर्थन, जैविक और प्राकृतिक कृषि के विस्तार हेतु आईसीटी और सोशल मीडिया की भूमिका, सामुदायिक भागीदारी और समूह दृष्टिकोण, बाजार और मूल्य श्रृंखला विकास शामिल होंगे।  

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें