Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्य प्रदेश में 90 फीसदी बुवाई पूरी

50 लाख हेक्टेयर में सोयाबीन की बोनी हुई

  • (विशेष प्रतिनिधि)

8 अगस्त 2022, भोपाल ।  मध्य प्रदेश में 90 फीसदी बुवाई पूरी – मध्य प्रदेश में अब तक खरीफ बुवाई 131 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में कर ली गई है जो लक्ष्य के विरुद्ध लगभग 90 फीसदी है। गत वर्ष इस अवधि में फसल की बुवाई 134.05 लाख हेक्टेयर में हो गई थी। अब तक प्रमुख तिलहनी फसल सोयाबीन की बोनी 49.92 लाख हेक्टेयर में हुई जो लक्ष्य के विरुद्ध 91.7 फीसदी है। वहीं धान की बुवाई 25.48 लाख हेक्टेयर में हो गई है। मक्का, उड़द, मूंग की बुवाई लक्ष्य को पार कर गई है।

कृषि विभाग के मुताबिक राज्य में खरीफ फसलों का सामान्य क्षेत्र 138.52 लाख हेक्टेयर है। इस वर्ष 147.72 लाख हेक्टेयर में खरीफ फसलें लेने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विरुद्ध 5 अगस्त तक 131.44 लाख हेक्टेयर में बोनी कर ली गई है।

प्रदेश की प्रमुख खरीफ फसल सोयाबीन की बोनी अब तक 49.92 लाख हेक्टेयर में हो गई है जबकि 54.42 लाख हेक्टेयर लक्ष्य रखा गया है। गत वर्ष इस अवधि में सोयाबीन 53.87 लाख हेक्टेयर में बोई गई थी। दूसरी प्रमुख फसल धान की बोनी अब तक 25.48 लाख हेक्टेयर में हुई है जबकि लक्ष्य 34.71 लाख हेक्टेयर रखा गया है गत वर्ष इस अवधि में धान 29.94 लाख हेक्टेयर में बोयी गई थी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इसी प्रकार अन्य प्रमुख फसलों में अब तक मक्का की बुवाई 15.74 लाख हेक्टेयर, तुअर 4 लाख हेक्टेयर, उड़द 16.05 लाख हेक्टेयर, मूंगफली 4.15 लाख हेक्टेयर एवं कपास 5.99 लाख हेक्टेयर में बोई गई है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें
प्रदेश में बुवाई स्थिति

5 अगस्त 2022 तक (लाख हे. में)

फसललक्ष्यबुवाई
धान34.7125.48
ज्वार1.691.26
मक्का15.0315.74
बाजरा 3.22.51
अरहर4.434
उड़द15.9716.05
मूंग1.651.68
सोयाबीन54.4249.92
मूंगफली4.634.15
तिल 3.983.52
कपास6.035.99

महत्वपूर्ण खबर: डेयरी बोर्ड की कम्पनी अब दूध के साथ ही गोबर भी खरीदेगी