Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नगदी फसलों से आर्थिक स्थिति मजबूत : श्री सिंह

8 अप्रैल 2021, धार। नगदी फसलों से आर्थिक स्थिति मजबूत : श्री सिंह – परम्परागत फसलों के साथ-साथ अन्य नगदी फसलों का भी उत्पादन किया जाये तो आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जा सकता है। यह बात कलेक्टर श्री आलोक कुमार सिंह ने जिले में भ्रमण के दौरान कृषकों से कही।

सब्जियों की अंतरवर्तीय फसल

विकासखंड नालछा के ग्राम आवलिया में कृषक श्री सीताराम निगवाल के खेत पर टमाटर फसल के साथ अंतरवर्तीय फसल गिलकी एवं भिंडी व प्याज फसल जो ब्रॉडकास्ट पद्धति से लगाई गई थी उसका अवलोकन किया। कृषक द्वारा बताया गया कि फसलें पूर्ण जैविक खाद जैसे वर्मी कंपोस्ट एवं गोबर की खाद का उपयोग कर खेती की जा रही है।

जैविक लोकवन गेहूं

अन्य कृषक श्री अजय मोती लाल कुशवाहा द्वारा गेहूं की प्रजाति लोकवन गेहंू 1 एकड़ में लगाया जिसमें पूर्ण रुप से जैविक खाद जैसे वर्मी कंपोस्ट एवं गोबर की खाद का उपयोग किया है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile
जैविक टमाटर तरबूज

कृषक श्री गबुलाल भेरूलाल कुशवाह द्वारा मल्चिंग विधि से जैविक तरबूज की खेती, साथ ही टमाटर एवं गुलाब की फसल जो कि इजराइल पद्धति द्वारा की जा रही को भी देखा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कलेक्टर श्री सिंह ने गुलाब की खेती हेतु तलेगांव महाराष्ट्र में जाकर भ्रमण कर उन तकनीकों को अपने खेतों में उपयोग कर खेती कराने के सुझाव अधिकारियों को दिये। भ्रमण के दौरान उप संचालक कृषि श्री आर.एल. जामरे, परियोजना संचालक आत्मा श्री कैलाश मगर, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री आर.एन. शर्मा, जनपद अध्यक्ष श्री लाल डावर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष श्री पवन कुशवाह,श्री ए.एस. ठाकुर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, श्री हरीश पाटीदार विकासखंड तकनीकी प्रबंधक आत्मा, श्री ए.एस. ठाकुर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित थे।