State News (राज्य कृषि समाचार)

Irrigation: मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट और कृषि मंत्री श्री कंसाना ने उत्कृष्ट कार्य के लिए अभियंताओं को सम्मानित किया

Share

21 फरवरी 2024, भोपाल: मध्य प्रदेश के जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट और कृषि मंत्री श्री कंसाना ने उत्कृष्ट कार्य के लिए अभियंताओं को सम्मानित किया – जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट और कृषि मंत्री श्री कंसाना ने आज अपेक्स बैंक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जल संसाधन विभाग में वर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अभियंताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरुस्कार राशि से प्रदान की गई | कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव श्री राजेश राजौरा, सचिव श्री कृष्ण गोपाल तिवारी, एएनसी श्री शिशिर कुशवाह उपस्थित थे।

कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने कहा की यह सम्मान वास्तव में प्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को पूरा करने के प्रयासों का सम्मान है। प्रदेश के किसानों को सशक्त करने का सम्मान है। प्रदेश से गरीबी और भूख को खत्म करने का सम्मान है। किसानों के आत्म सम्मान को बढ़ाने का सम्मान है। वर्ष 2016 के बाद अब यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। जल संसाधन विभाग एक परिवार है जो किसानों के लिए काम करता है |

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रदेश में वर्ष 2025 तक कुल 65 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता विकसित करना है और 2047 तक प्रदेश के संपूर्ण कृषि क्षेत्र में पानी पहुंचाना है। हमने प्रदेश में विगत तीन वर्षों में 5 लाख हेक्टेयर से अधिक नवीन सिंचाई क्षमता विकसित की है।

कार्यक्रम में कृषि मंत्री श्री एंदल सिंह कंसाना नेकहा कि  प्रदेश मिल रहे  कृषि कर्मण अवार्ड में सबसे महत्वपूर्ण योगदान जल संसाधन विभाग का है। कृषि विभाग और किसानों को आप सब पर गर्व है। आप किसानों को फसल के लिए पानी उपलब्ध कराते हैं, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होती है।

समारोह में अभियंता विकास राजोरिया और शुभांकर विश्वास को मोहनपुरा कुंडलियां परियोजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय 1-1 लाख रुपये का पुरुस्कार दिया गया। तवा परियोजना में क्षमता से अधिक क्षेत्र में सिंचाई के लिए मुख्य अभियंता अनिल पिपरे और अधीक्षण यंत्री श्री राजाराम मीना को राज्य स्तरीय 50-50 हजार रुपये का पुरुस्कार मिला। अन्य अभियंताओं को 25-25 हजार रूपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। समारोह में जल संसाधन विभाग के कुल 45 अभियंताओं को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया |

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम)

Share
Advertisements