Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर जिले में बायो रिसोर्स सेंटर स्थापित करने हेतु आवेदन आमंत्रित

18 दिसंबर 2025, बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में बायो रिसोर्स सेंटर स्थापित करने हेतु आवेदन आमंत्रित – भारत सरकार कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत जिले को 20 क्लस्टर (समूह) बनाने के लक्ष्य प्रदाय किये गये है, इसके तहत प्रत्येक तीन क्लस्टर के बीच दो बायो रिसोर्स सेंटर की स्थापना की जाना है।  इच्छुक  संस्थाएं जो बायो रिसोर्स सेंटर स्थापित करना चाहती है वह आवेदन प्राप्त करने हेतु परियोजना संचालक आत्मा जिला बुरहानपुर के उप परियोजना संचालक आत्मा श्री आर.एस. निगवाल से अथवा मो.नम्बर 97527-18410 पर सम्पर्क कर सकते है।

 बायोरिसोर्स सेन्टर के लिये पात्रता-  स्थानीय कृषि उद्यमी अथवा एफ.पी.ओ., स्व सहायता समूह अथवा सहकारी समितियां पात्र होगें।  आवेदक की स्वयं की जमीन होने पर प्राथमिकता दी जायेगी।  बायो रिसोर्स सेंटर बनाए जाने वाले उत्पादों को रखने के लिये पर्याप्त भंडारण व्यवस्था होनी चाहिये। प्राकृतिक खेती में कम से कम दो वर्षाे का अनुभव होने पर प्राथमिकता दी जायेगी।  .बायो रिसोर्स सेन्टर के पास कच्चा माल जैसे- गौमूत्र, गोबर की पर्याप्त मात्रा हो या 5 कि.मी. के दायरे में गौशाला हो। क्लस्टर क्षेत्र में बायो रिसोर्स सेन्टर स्थापना को प्राथमिकता दी जायेगी।  क्लस्टर क्षेत्र में कोई संस्था/एफ.पी.ओ./ सोसायटी/ न होने पर कृषि उद्यमी का भी चयन किया जा सकता है।  . राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत बायो रिसोर्स सेंटर स्थापित करने के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित  किए गए हैं । बायो रिसोर्स सेंटर स्थापित करने के लिये आवेदक को एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जायेगी जो पचास हजार रुपये की दो-दो किस्तों में दी  जाएगी ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile