एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)

महिंद्रा ने अगस्त 2026 में 27,595 ट्रैक्टर बेचे, घरेलू बिक्री में 5% की वृद्धि

01 सितंबर 2026, मुंबईमहिंद्रा ने अगस्त 2026 में 27,595 ट्रैक्टर बेचे, घरेलू बिक्री में 5% की वृद्धि – महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस ने अगस्त 2026 में घरेलू बाजार में 27,595 ट्रैक्टरों की बिक्री दर्ज की। अगस्त 2025 में कंपनी ने 26,201 ट्रैक्टर बेचे थे। इस तरह घरेलू ट्रैक्टर बिक्री में 5% की सालाना वृद्धि हुई।

घरेलू बिक्री और निर्यात को मिलाकर कंपनी की कुल ट्रैक्टर बिक्री अगस्त 2026 में 29,507 इकाई रही, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने में यह आंकड़ा 28,117 इकाई था। अगस्त में कंपनी ने 1,912 ट्रैक्टरों का निर्यात किया, जबकि अगस्त 2025 में निर्यात 1,916 इकाई रहा।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के फार्म इक्विपमेंट बिजनेस के अध्यक्ष वीजय नाकरा ने कहा कि बारिश की स्थिति में लगातार सुधार से खरीफ की बुवाई लगभग सामान्य स्तर पर पहुंचने में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं से मिल रहा समर्थन और आने वाला त्योहारी सीजन ग्रामीण मांग और किसानों के भरोसे को और मजबूत कर सकता है।

अप्रैल से अगस्त तक 16% बढ़ी कुल बिक्री

अप्रैल से अगस्त 2026 के दौरान कंपनी की घरेलू ट्रैक्टर बिक्री 2,12,664 इकाई रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,82,390 इकाई थी। इस आधार पर घरेलू बिक्री में 17% की वृद्धि दर्ज की गई।

इसी अवधि में ट्रैक्टर निर्यात 9,304 इकाई रहा, जो पिछले वर्ष के 8,524 इकाई से 9% अधिक है।

घरेलू बिक्री और निर्यात को मिलाकर अप्रैल से अगस्त 2026 के दौरान महिंद्रा की कुल ट्रैक्टर बिक्री 2,21,968 इकाई रही। पिछले वर्ष इसी अवधि में कंपनी ने 1,90,914 ट्रैक्टर बेचे थे। इस तरह कुल बिक्री में 16% की वृद्धि दर्ज की गई।

महिंद्रा ट्रैक्टर बिक्री

श्रेणीअगस्त 2026अगस्त 2025वृद्धिअप्रैल-अगस्त 2026अप्रैल-अगस्त 2025वृद्धि
घरेलू बिक्री27,59526,2015%2,12,6641,82,39017%
निर्यात1,9121,9160%9,3048,5249%
कुल बिक्री29,50728,1175%2,21,9681,90,91416%

निर्यात के आंकड़ों में सीकेडी (Completely Knocked Down) इकाइयां शामिल हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture