Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आलीराजपुर में जैविक हाट का शुभारंभ

18 दिसंबर 2025, आलीराजपुर: आलीराजपुर में जैविक हाट का शुभारंभ – कृषि उपज मंडी आलीराजपुर में गत दिनों जैविक हाट का शुभारंभ जिला कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विकास खंडों से आए जैविक उत्पादक किसानों द्वारा अपने जैविक उत्पादों का विक्रय किया गया। जैविक हाट में ज्वार, बाजरा, मक्का, मूंगफली, छेना बाजार सहित जैविक सब्जियों में हरी मिर्च, बैंगन, टमाटर, खीरा, पपीता आदि उत्पाद उपलब्ध  थे । कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि जैविक उत्पादों के विक्रय हेतु स्थायी बाजार उपलब्ध कराया जाए।इस दौरान कलेक्टर एवं वहां उपस्थित अधिकारियों ने जैविक उत्पादों का क्रय किया गया।

 कृषि सचिव द्वारा जानकारी दी गई कि यह जैविक हाट प्रति सोमवार को मंडी परिसर में लगाया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि जैविक हाट में विक्रय किए जा रहे सभी उत्पाद पूरी तरह जैविक तरीके से उगाए गए हैं, जिनमें किसी भी प्रकार के रासायनिक उर्वरक का प्रयोग नहीं किया गया है। खेती में गोबर खाद एवं फल-सब्जियों के अपशिष्ट से बनी खाद का उपयोग कर प्राकृतिक विधि से फसलों का उत्पादन किया गया है।

कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री एस.एस. चौहान, परियोजना संचालक आत्मा श्री दादू सिंह मौर्य, उप परियोजना संचालक आत्मा श्री बी.एस. बघेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री एस.एस. बघेल, अनुविभागीय अधिकारी कृषि, उपसंचालक उद्यान श्री कैलाश चौहान, मंडी सचिव एवं व्यापारी,जैविक खेती करने वाले किसान एवं कृषक उत्पादक संगठन के सदस्य उपस्थित  थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें