Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

बारिश से हुए नुकसान की किसानों की भरपाई करेगी सरकार – मुख्यमंत्री श्री चौहान

अधिकारियों को दिए गए हैं प्रभावित फसलों का सर्वे करने के निर्देश

10 अक्टूबर 2022, भोपाल । बारिश से हुए नुकसान की किसानों की भरपाई करेगी सरकार – मुख्यमंत्री श्री चौहान – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि बेमौसम बरसात से कई जगह हमारे किसान भाई-बहनों की फसलों को क्षति पहुँची है। लेकिन वे चिंता नहीं करें। प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल फसलों के नुकसान का सर्वे आरंभ करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्वे कर, क्षति के आकलन के आधार पर किसानों राहत राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय से मीडिया के माध्यम से किसानों को जारी संदेश में यह बात कही।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि फसल बीमा योजना का लाभ मिले, इसके निर्देश भी दिए गए हैं। किसान भाई चिंता न करें, राज्य सरकार उनके साथ है। क्षति की भरपाई की जाएगी। प्रभावित किसानों को संकट से उबारने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

महत्वपूर्ण खबर: प्राकृतिक खेती – डिजिटल कृषिअब मिशन मोड में होगी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile