Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: सिरोंज में मूंग फसल में अफलन की शिकायत, कारणों की जांच के लिए खेतों में पहुंचेगी वैज्ञानिकों की टीम  

13 जून 2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: सिरोंज में मूंग फसल में अफलन की शिकायत, कारणों की जांच के लिए खेतों में पहुंचेगी वैज्ञानिकों की टीम – मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज विकासखंड में बीज संघ द्वारा 90 कृषकों को मूंग फसल के उन्नत बीज वितरित किए गए थे। अधिकांश किसानों के खेतों में मूंग की फसल का विकास एवं फलन संतोषजनक पाया गया है, जिससे किसानों को अच्छी उपज मिलने की संभावना है। हालांकि कुछ कृषकों के खेतों में फसल में अपेक्षित फलन नहीं होने की शिकायत सामने आई है।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के उप संचालक केएस खपड़िया ने बताया है कि संबंधित कृषकों द्वारा मूंग फसल में अफलन (फलियों का पर्याप्त विकास न होना) की समस्या बताई गई है। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कृषि विभाग एवं बीज संघ द्वारा वैज्ञानिक स्तर पर जांच कराने का निर्णय लिया गया है।

कृषि विशेषज्ञों एवं वैज्ञानिकों की टीम प्रभावित किसानों के खेतों का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के दौरान फसल की वृद्धि, फूल आने की स्थिति, फलियों के विकास, मिट्टी की गुणवत्ता, सिंचाई व्यवस्था, पोषक तत्वों की उपलब्धता तथा मौसम संबंधी प्रभावों का विस्तृत अध्ययन किया जाएगा। इसके आधार पर अफलन के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिकों द्वारा कल संबंधित खेतों का भ्रमण कर जांच की जाएगी। जांच प्रतिवेदन के आधार पर आवश्यक तकनीकी सलाह एवं समाधान किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं की पुनरावृत्ति न हो और किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त हो सके।

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे वैज्ञानिक दल को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं तथा फसल संबंधी समस्याओं को खुलकर साझा करें। विभाग का उद्देश्य समस्या के कारणों का वैज्ञानिक विश्लेषण कर किसानों के हितों की रक्षा करना और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture