Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

अमित शाह आज भोपाल में, गौपालक सम्मेलन और IISER कार्यक्रम में होंगे शामिल  

03 अक्टूबर 2026, भोपाल: अमित शाह आज भोपाल में, गौपालक सम्मेलन और IISER कार्यक्रम में होंगे शामिल – केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास में तैयारियों की समीक्षा की। अमित शाह के भोपाल आगमन के दौरान राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन समेत कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

भेल दशहरा मैदान में होगा गौपालक सम्मेलन

राज्य स्तरीय गौपालक सम्मेलन का आयोजन भेल दशहरा मैदान में किया जाएगा। इसमें आसपास के जिलों की दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्मेलन की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सम्मेलन में आने वाले सदस्यों के आवागमन और बसों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए। प्रत्येक जिले से आने वाली बसों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएं। व्यवस्थाओं में लगे सभी अधिकारी और कर्मचारी कंट्रोल रूम के माध्यम से आपसी समन्वय बनाए रखें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सफाई, पेयजल और सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सफाई, पेयजल, भोजन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा और फायर ब्रिगेड जैसी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने भोपाल शहर में निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

IISER भौंरी में भी कार्यक्रम

अमित शाह के भोपाल दौरे के दौरान भौंरी स्थित IISER (इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च) में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित करने वाला होगा। बैठक में मुख्य सचिव श्री अशोक बर्णवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture