Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भोपाल में उत्कृष्ट किसानों को मिला कृषि सम्मान, उद्यानिकी मंत्री बोले- जैविक खेती और गौपालन से कृषकों की बढ़ेगी आय  

03 अक्टूबर 2026, भोपाल: भोपाल में उत्कृष्ट किसानों को मिला कृषि सम्मान, उद्यानिकी मंत्री बोले- जैविक खेती और गौपालन से कृषकों की बढ़ेगी आय – भोपाल में आयोजित ‘फार्म फूड कृषि सम्मान अवार्ड 2026- मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़’ कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने किसानों की समृद्धि के लिए गौपालन और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

मंत्री कुशवाह ने कहा कि कृषि और किसानों की समृद्धि के लिए गौपालन एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गौमाता का गोबर खेती के लिए उपयोगी प्राकृतिक खाद है। इसका उपयोग मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने और खेती को अधिक टिकाऊ बनाने में मदद करता है। उन्होंने कहा कि सभी को जैविक खेती की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

किसानों की समृद्धि पर सरकार का जोर

मंत्री कुशवाह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा शुरू किए गए नदी जोड़ो अभियान को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी कृषि क्षेत्र के विकास और किसान कल्याण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष घोषित किया है। यह कृषि क्षेत्र को नई दिशा देने और किसानों की समृद्धि के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। किसानों के आर्थिक रूप से सशक्त होने, उनकी आय में वृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

किसानों का सम्मान महत्वपूर्ण अवसर

मंत्री ने कहा कि अन्नदाता किसानों का सम्मान उनके अथक परिश्रम, समर्पण और राष्ट्र निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों के योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में जैविक खेती के क्षेत्र में कार्य करने वाले उत्कृष्ट किसानों को ‘फार्म फूड कृषि सम्मान अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में कौशल विकास एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, दिल्ली प्रेस के संपादक श्री पारेशनाथ, संयुक्त संचालक श्रीमती सुमन प्रसाद, के.वी.के. भोपाल के श्री मेदिनी प्रसाद, मध्यप्रदेश ब्यूरो चीफ श्री भरत भूषण श्रीवास्तव, श्रीमती श्रुति जोशी सहित बड़ी संख्या में किसान और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture