कस्टम हायरिंग केंद्र खोलने का मौका, 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
11 अगस्त 2026, भोपाल: कस्टम हायरिंग केंद्र खोलने का मौका, 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित – कृषि अभियांत्रिकी संचालनालय, मध्य प्रदेश, भोपाल द्वारा वर्ष 2026-27 के अंतर्गत निजी कस्टम हायरिंग केंद्र की स्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सहायक कृषि यंत्री बड़वानी ने बताया कि बड़वानी जिले के लिए कुल 21 केंद्रों का लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसके तहत इच्छुक आवेदक 07 से 21 अगस्त 2026 तक विभागीय पोर्टल www.chc.mpdage.org पर आवेदन कर सकते हैं।
योजना का मुख्य उद्देश्य 12वीं उत्तीर्ण ग्रामीण युवाओं को स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने में मदद करना और स्थानीय किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन सहित आधुनिक कृषि उपकरण किराये पर उपलब्ध कराना है। पात्रता के लिए आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा आवेदक अथवा उनके पिता के नाम पर कृषि भूमि होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक को सहायक कृषि यंत्री, इन्दौर के नाम से 10,000 का डिमांड ड्राफ्ट (डीडी) अपने बैंक खाते से बनवाकर आवेदन के साथ संलग्न करना होगा।
इस योजना के तहत स्थापित होने वाली कस्टम हायरिंग इकाई की कुल लागत 25 लाख रूपये निर्धारित की गई है, जिस पर शासन द्वारा अधिकतम 10 लाख रूपये का अनुदान प्रदान किया जाएगा । चयनित हितग्राहियों के लिए 50 हार्स पावर से अधिक क्षमता का ट्रैक्टर, मल्चर/श्रेडर/रेटुन मैनेजर/स्ट्रारीपर, मल्टीक्रॉप या शुगरकेन कटर प्लान्टर तथा रिवर्सिबल प्लाऊ या डिस्क हेरो जैसे आवश्यक कृषि उपकरणों का क्रय करना अनिवार्य होगा।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

