एग्रीकल्चर मशीन (Agriculture Machinery)राज्य कृषि समाचार (State News)

छिंदवाड़ा: निजी क्षेत्र में कृषि यंत्र किराए की दुकान स्थापित करने के लिये आवेदन आमंत्रित

11 अगस्त 2026, छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा: निजी क्षेत्र में कृषि यंत्र किराए की दुकान स्थापित करने के लिये आवेदन आमंत्रित – कृषकों को कृषि फसलों के लिये किराए पर ट्रैक्टर एवं यंत्र उपलब्ध कराकर सेवाएं देने के उद्देश्य से बैंक ऋण आधार पर कृषि यंत्र किराए की दुकान (सीएचसी) स्थापित करने के इच्छुक व्यक्ति से ऑनलाइन आवेदन पत्र संचालनालय कृषि अभियांत्रिकी पोर्टल www.chc.mpdage.org के माध्यम से आमंत्रित किए जा रहे हैं।

इच्छुक आवेदनकर्ता “सहायक कृषि यंत्री जबलपुर” के नाम पर धरोहर राशि के रूप में राशि 10,000/- रुपये का बैंक ड्राफ्ट बनाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करते समय बैंक ड्राफ्ट की स्कैन प्रति अपलोड की जानी आवश्यक होगी।

आवेदन की अवधि 21 अगस्त 2026 तक रहेगी तथा इस अवधि के दौरान प्राप्त आवेदनों के विरुद्ध 22 अगस्त 2026 को कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से प्राथमिकता सूची निर्धारित की जाएगी। आवेदन के लिये पात्रता उम्र 18 से 40 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होना अनिवार्य है। इच्छुक आवेदक अधिक जानकारी के लिये विभागीय पोर्टल www.chc.mpdage.org अथवा कार्यालय सहायक कृषि यंत्री छिंदवाड़ा से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture