Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

छत्तीसगढ़ में फोर्टिफाइड चावल का वितरण 1 अप्रैल से किया जाएगा

29  मार्च 2023, धमतरी ।  छत्तीसगढ़ में फोर्टिफाइड चावल का वितरण 1 अप्रैल से किया जाएगा  – सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत जिले के सभी 444 शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में सभी बीपीएल राशन कार्डधारियों को आगामी एक अप्रैल से फोर्टिफाइड चावल का वितरण निर्धारित पात्रतानुसार किया जाएगा। खाद्य अधिकारी श्री बी.के.कोर्राम ने बताया कि फोर्टिफाइड चावल में आवश्यक विटामिन, खनिजों की पूर्ति सुनिश्चित की गई है, जिसमें पौष्टिक तत्व आयरन, जिंक, फोलिक एसिड, विटमिन बी-12, सूक्ष्म तत्व मिश्रित किए गए हैं। यह पोषक तत्व गर्भवती महिलाओं में खून निर्माण, भ्रूण विकास, नर्वस सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद हैं। ज्ञात हो कि जिल में पूर्व से ही मध्याह्न भोजन और पूरक पोषण आहार योजनाओं में फोर्टिफाइड चावल वितरण किया जा रहा है।

फोर्टिफाइड चावल सामान्य चावल से अधिक चिकना होने के कारण अरवा चावल से अलग दिखता है, लेकिन यह प्लास्टिक नहीं है, बल्कि बेहतर गुणवत्ता का चावल साबित हो रहा है। जिला खाद्य अधिकारी ने अफवाहों से सावनधान रहने की अपील लोगों से की है कि और बताया कि यह चावल प्लास्टिक नहीं बल्कि फोर्टिफाइड चावल है।

महत्वपूर्ण खबर: छत्तीसगढ़ में भेड़ पालन एवं ऊन संवर्धन बोर्ड का गठन होगा

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile