राज्य कृषि समाचार (State News)

अवैध बीज भंडारण पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज़

12 मई 2025, बारवानी: अवैध बीज भंडारण पर दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज़ – बड़वानी कलेक्टर द्वारा जिले में बीज वितरण व्यवस्था की मॉनिटरिंग एवं निरीक्षण हेतु दल गठित  किए गए  ।  गत 10 मई  को जिला स्तरीय निरीक्षण टीम द्वारा विकासखण्ड पाटी के कृषकों एवं अन्य की सूचना पर ग्राम रोसर, जीवानी, गोलगांव  एवं खेरवानी में आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान संबंधित दो व्यक्तियों द्वारा  दो  कंपनियों के बाजरा बीज के 420 पैकेट (1.5 किलोग्राम की पैकिंग में) भंडारित एवं विक्रय करते पाये गये ।

इस संबंध में अनोखनाथ पिता कारूनाथ एवं फुन्दा नाथ पिता लालू नाथ ग्राम हिंगोरिया छोटा तहसील मल्हारगढ़ जिला मंदसौर से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उक्त बीज के भण्डारण व बेचने हेतु बीज लाइसेंस नहीं लिया गया है । इस पर टीम में शामिल बीज निरीक्षक विकासखण्ड पाटी द्वारा मौके पर ही 420 पैकेट बाजरा बीज जब्त कर लिया गया । संबधित द्वारा बिना लाइसेंस प्राप्त किये गये बीजों का भण्डारण करना पाया गया, जो कि बीज (नियंत्रण) आदेश 1983 के खण्ड 3 के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया ।

इस पर अवैध रूप से भंडारण करने वाले अनोखनाथ पिता कारूनाथ एवं फुन्दा नाथ पिता लालू नाथ ग्राम हिंगोरिया छोटा तहसील मल्हारगढ़ जिला मंदसौर के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 एवं बीज (नियंत्रण) आदेश 1983 के खण्ड 3 के तहत पुलिस थाना पाटी में एफ.आई.आर. दर्ज करवाई गई ।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement