Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

धान चोरी के मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज

08 जनवरी 2025, बालाघाट: धान चोरी के मामले में पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज – शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि में पुलिस, राजस्व व खाद्य विभाग द्वारा धान चोरी करने वाले गिरोह को रंगे हाथों पकड़ा गया था। इस मामले में सोमवार को सहा. खाद्य आपूर्ति अधिकारी श्री सुनिल किरार द्वारा वारासिवनी थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(सी) और 112(2) के अंतर्गत पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर धान चोरी करने वाले ट्रक ड्राइवरों व अन्य दो युवकों पर की गई है।

खाद्य विभाग द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के अनुसार खापा निवासी योगेंद्र पिता शिव पटले, राहुल चुन्नीलाल बोपचे तीन वाहन चालकों में रजेगांव किरनापुर के अक्षय सुरसमते, कटंगी में आवास टोला के तेजराम गजानंद बांदे और मोहगांव लालबर्रा के संतोष चरणलाल नगपुरे पर एफआईआर की गई है। इन पर लगभग 60 क्विंटल यानी 1 लाख 50 हजार मूल्य के शासकीय धान चोरी करने पर यह प्रकरण दर्ज कराया गया है। ज्ञात हो कि 04 जनवरी को कलेक्टर श्री मृणाल मीना के निर्देशानुसार एसडीएम श्री आरआर पांडेय के नेतृत्व में दल गठित किया गया। इसके पश्चात जानकारी के अनुसार संदिग्ध क्षेत्र मेहंदीवाड़ा खापा में दल में शामिल अधिकारी/कर्मचारी मोटरसाइकिल से पहुंचे। इस दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए कार्यवाही की गई।

 तीन ट्रकों से 22 बोरी धान चोरी करते पकड़ा गया–  एफआईआर अनुसार ट्रक क्रमांक सीजी-08-एयू-7151 के ड्राइवर अक्षय मते द्वारा धान खरीदी केंद्र कांद्रीकला लांजी से 320 क्विंटल धान लोड कर खापा कैप में लाया जा रहा था। लेकिन इस बीच खापा मार्ग में अक्षय ने योगेंद्र पटले खेत में स्थित मकान के पास 08 बोरी शासकीय धान चोरी कर योगेंद्र पटले और राहुल बोपचे को बेच रहा था। इसी तरह वाहन क्रमांक एमएच-35-के-5129 के ड्राइवर आवास टोला कटंगी के तेजराम बांदे के ड्राइवर द्वक्षरा धान ख्‍रीदी केंद्र मोवाड़ खैरलांजी से 250 क्विंटल धान लोड किया था। तेजराम ने इस बीच योगेंद्र पटले के खेत में स्थित मकान के पास 9 बोरी शासकीय धान ट्रक से चारी कर योगेंद्र पटले और राहुल बोपचे को बेचा। वहीं मोहगांव धपेरा निवासी व एमएच-50-एच-3129 के वाहन चालक संतोष नगपुरे ने धान खरीदी केंद्र भौरग खैरलांजी से 250 क्विंटल धान लोड कर खापा कैप लाया जाना था। लेकिन खापा मार्ग में योगेंद्र पटले के खेत में मकान के पास 5 बोरी शासकीय धान चोरी कर योगेंद्र पटले व राहुल बोपचे को बेचते हुए जांच दल द्वारा पकड़ा गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बोरों पर लगी सील से तस्दीक की गई–  जांच दल ने चोरी किये गए धान को परखते हुए बोरों पर लगी सील के अच्छे से जांच करने पर शासकीय धान पाया गया। इसके अलावा योगेंद्र पटले के मकान की जांच करने पर 25 क्विंटल खुली धान जो प्लास्टिक व जूट की बोरियों में विगत वर्ष की धान खरीदी मार्क लगी हुई पायी ग्रई। वहीं 10 खाली बारदाने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 की लाल मार्क युक्त, एक तोल काटा, धान के हिसाब की डायरी, एक-एक दो पहिया वाहन, बोरी के धागे काटने की ब्लेड भी पायी गई। वाहन चालकों से धान 700 रुपये बोरी के हिसाब से खरीदी जा रही थी। वाहन चालकों से धान खरीदने के बाद खेत में स्थित घर में बोरियों को ब्‍लैड से खोलकर प्लास्टिक व जूट की बोरियों में धान भरकर बेचा जाता था। धान चोरी का पूरा हिसाब डायरी में लिखा जाता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com