Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मिर्च की खेती से अंकित को हुआ लाखों का फायदा

02 मई 2025, हरदा: मिर्च की खेती से अंकित को हुआ लाखों का फायदा – जिले में लगभग 925 हेक्टेयर क्षेत्र में उन्नत किस्म की मिर्च की उन्नत खेती की जा रही  है । हरदा जिले में मिर्च का रकबा विगत वर्षाे में लगातार बढ़ा  है । जिले में लगभग 300-350 किसान  मिर्च की खेती कर रहे हैं।  इन्हीं  में से एक है सिराली तहसील के ग्राम दीपगांव खुर्द निवासी श्री अंकित भायरे ।

अंकित पूर्व में  गेहूं  व सोयाबीन की परम्परागत खेती करते थे, जिससे उसे कुछ खास मुनाफा  नहीं  होता था। कभी मौसम की मार, तो कभी बाजार में कम कीमत मिलती थी। लगातार 2-3 साल नुकसान उठाने के बाद किसान श्री अंकित भायरे ने सोचा कि खेती में कुछ बदलाव करना चाहिये। बस फिर क्या था, कृषक श्री भायरे ने आसपास के किसानों की सलाह एवं उद्यानिकी विभाग से ड्रिप-सिंचाई सिस्टम का लाभ लेकर मिर्च की खेती की शुरूआत की। अंकित बताते है कि शुरूआत में  थोड़ा  डर था, क्योकि मिर्च की खेती में मेहनत व देखभाल अधिक करना होती है।श्री अंकित  द्वारा लगायी गई हरी मिर्च जब तैयार हुई तो ताजा एवं अच्छी गुणवत्ता के कारण बाजार भाव भी अच्छा मिला।

 सहायक संचालक उद्यानिकी ने बताया कि लगभग 1 हेक्टेयर में ड्रिप एवं मल्चिंग की तकनीक अपनाकर अंकित को लगभग 350-450 क्विंटल हरी मिर्च का उत्पादन मिला एवं लगभग 3 से 4 लाख तक शुध्द आय प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि किसान अंकित द्वारा वर्तमान में लगभग 20  एकड़  में हरी मिर्च की खेती की जा रही  है । व्यापारियों के माध्यम से राजस्थान, महाराष्ट्र एवं गुजरात व मध्यप्रदेश के अन्य  शहरों  में अंकित के खेत की हरी मिर्च बेची जा रही  है ।  मिर्च  की खेती से किसान अंकित को शुद्ध लाभ लगभग 25 से 30 लाख रुपये प्राप्त हो रहा  है । इसमें लगभग 10-15  मजदूरों  को रोजगार भी दिया जा रहा  है । अंकित मिर्च की फसल लगाकर बहुत खुश है ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com