राज्य कृषि समाचार (State News)

सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित

17 जनवरी 2023,  छिंदवाड़ा । सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित  ग्राम बोहना खेरी में सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने बढ़ते सरसों के रकबे पर सरसों उत्पादक कृषक एवं विशेषज्ञों को कार्ययोजना बनाने की बात कही। जिले में सरसों फसल के रकबे में पिछले 3 वर्षों में अत्यधिक वृद्धि हुई है। इस वर्ष सरसों जिले में लगभग 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोई गई है। प्रक्षेत्र दिवस पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेंद्र नारायण, उप संचालक कृषि श्री जितेंद्र सिंह, उपसंचालक पशुपालन श्री पक्षवार कृषि वैज्ञानिक सहित अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर:उर्वरक अमानक घोषित, क्रय- विक्रय प्रतिबंधित

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement5
Advertisement