Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

जबलपुर में सब्जी उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण एवं सब्जी बीज वितरण संपन्न

13 जनवरी 2023, जबलपुर: जबलपुर में सब्जी उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण एवं सब्जी बीज वितरण संपन्न – भा.कृ.अनु.प.-खरपतवार अनुसंधान निदेशालय , जबलपुर के अंतर्गत संचालित फार्मर फर्स्ट परियोजनांतर्गत चयनित ग्राम उमरिया चौबे एवं बरौदा में गुरूवार को ‘प्रभावी सब्जी खेती के लिए उन्नत उत्पादन तकनीक’ विषय पर किसानों के लिए प्रशिक्षण एवं सब्जी के बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमें ग्राम उमरिया चौबे एवं बरौदा के 30 किसान उपस्थित रहे।

निदेशक डॉ. जे.एस. मिश्र ने फार्मर फर्स्ट परियोजना के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला एवं किसानों को उन्नत बीजों के महत्व एवं पोषण सुरक्षा के अंतर्गत पोषण वाटिका में हर किसान को सब्जी लगाने की सलाह दी, जिससे पोषण सुरक्षा के साथ- साथ उनकी आय में वृद्धि हो सके। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना एवं उनके जीवन स्तर को ऊँचा करना है। उन्होंने योजना के हितग्राहियों से इस योजना का पूरा लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम के प्रधान अन्वेषक डॉ. पी.के. मुखर्जी द्वारा वर्तमान समय में पोषण वाटिका की आवश्यकता एवं महत्व के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। डॉ. विजय कुमार चौधरी ने सब्जी के बीजों की बुवाई, भूमि की तैयारी एवं रोग एवं कीटों से बचाव के विषय में बताया, वहीं डॉ. दीपक पवार ने सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के विषय में अवगत कराया । इस आयोजन में निदेशालय के डॉ. पी.के. सिंह, डॉ. आर.पी.दुबे, डॉ. पी.के. मुखर्जी, डॉ. विजय कुमार चौधरी, डॉ योगिता घरडे, डॉ दीपक पवार, डॉ. श्रीकांत दसारी एवं परियोजना से जुड़े एस.आर.एफ. श्री जितेन्द्र कुमार दुबे, परियोजना सहायक श्री संदीप पटेल एवं श्री अंजनीकांत चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (12 जनवरी 2023 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )