Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केवीके द्वारा सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

10 फरवरी 2022, अबुसर-झुंझुनू (राजस्थान) ।  केवीके द्वारा सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन – कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा ग्राम कुमास में सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया | इस गांव में 25 प्रगतिशील कृषकों के खेत पर 1 एकड़ (4 बीघा) क्षेत्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन परियोजना के अंतर्गत समन्वित फसल प्रबंधन पर समूह  प्रथम पंक्ति सरसों फसल प्रदर्शन लगाए गए |

केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व अध्यक्ष डॉ दयानंद ने बताया कि फसल प्रदर्शन में सरसों की नई किस्म गिरिराज लगाई गई थी जो सफ़ेद रोली व पत्ती धब्बा रोग के प्रति प्रतिरोधी है |  उन्नत बीज के अलावा सूक्ष्म पोषक तत्व, जिंक, जीवाणु खाद, खरपतवार नाशी एवं कीटनाशक दवाइयां सहित पूरा पैकेज दिया गया था केंद्र प्रक्षेत्र दिवस  के महत्वपूर्ण को समझाते हुए किसानों को सरसों फसल में होने वाले कृषि क्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी डॉ दयानंद ने कितनी मात्रा में प्रति हेक्टेयर बीज डालना, खाद कृषि क्रियाओं एवं फसल कटाई के समय क्या क्या सावधानी रखनी चाहिए सभी प्रकार की कृषि क्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी |  

डॉ. रशीद खान ने किसानों से फीडबैक लिया व उपस्थित किसानों ने सरसों फसल पर प्रक्षेत्र की सराहना की साथ ही केंद्र के परियोजना प्रभारी श्री राजेंद्र नागर (कीट विशेषज्ञ) ने सरसों फसल में लगने वाले कीट व रोगों से बचाव के बारे में किसानों को जानकारी दी  | श्री नोरंग राम  कृषि पर्यवेक्षक ने  कृषकों को विभिन्न विभागिए योजनाओ के बारे में जानकारी दी |

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: किसी दिन निमाड़ का अपना एप्पल होगा- खरगोन का एक किसान

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें