Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को बताया जैविक खाद और रासायनिक उर्वरकों का सामंजस्य

26 दिसम्बर 2022, आगर मालवा: किसानों को बताया जैविक खाद और रासायनिक उर्वरकों का सामंजस्य – कृषि विज्ञान केन्द्र आगर द्वारा किसान दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, परिसर में किया गया। जिसके अंतर्गत प्राकृतिक खेती जागरूकता कार्यक्रम एवं किसान मेला आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कृषि महाविद्यालय इन्दौर डॉ. एच.एस.ठाकुर, प्राध्यापक(सेवानि.), प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख कृषि विज्ञान डॉ. ए.के. दीक्षित, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ आर.पी.एस. शक्तावत एवं उप संचालक कृषि श्री एन.बी. वर्मा, भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष श्री रामनारायण तेजरा, महामंत्री श्री राघोसिंह, प्रांतीय महासचिव श्री डूंगर सिंह, श्री प्रमोद सिंह उपस्थित थे।

डॉ. ए.के. दीक्षित ने कार्यक्रम की रूपरेखा एवं संक्षिप्त परिचय के साथ फसलों में पोषण प्रबंधन की उपयोगिता, महत्व की जानकारी दी एवं देशी व जैविक खादों के साथ रासायनिक उर्वरकों के सामंजस्य स्थापित कर संतुलित व समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन पर जोर दिया एवं डॉ. एच.एस.ठाकुर ने रबी फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन एवं जैविक कृषि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत ने प्राकृतिक खेती की प्रासंगिकता एवं महत्व के संबंध में जीवामृत, बीजामृत, अग्निस्त्र, ब्रह्मास्त्र, आच्छादन, वासपा, फसल विविधिकरण एवं फसल चक्र के बारे में जानकारी दी।

उप संचालक कृषि श्री एन.बी. वर्मा, ने कृषकों को कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कृषकों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ से श्री विक्रम सिंह आंजना, श्री भगवान सिंह, कृषि समिति अध्यक्ष सुसनेर श्री सुंदर लाल यादव एवं बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद डॉ. आर.पी.एस. शक्तावत ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जैविक खाद के ढोल पीटने से कुछ नहीं होगा

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )