Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कम पानी में खेती के तरीके सीखने हेतु कृषकों का दल हुआ रवाना

 01 नवम्बर 2022, इंदौर: कम पानी में खेती के तरीके सीखने हेतु कृषकों  का दल हुआ रवाना – राष्ट्रीय कृषि विकास योजनांतर्गत के तहत मिलेट मिशन के अंतर्गत जिले के कृषकों  को कम पानी में खेती के तरीके सीखने हेतु 10 सदस्यीय दल को कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष श्रीमती गीता चौहान  एवं अन्य जन प्रतिनिधि द्वारा किसानों को हरी झण्डी दिखाकर राज्य के बाहर कृषक अध्ययन भ्रमण हेतु रवाना किया गया।

उप संचालक कृषि किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री आरएल जामरे से प्राप्त जानकारी अनुसार यह दल 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक चयनित स्थलों में उद्यानिकी नर्सरी प्रक्षेत्र निम्बाहेडा, कृषि विज्ञान केन्द्र चित्तौड़गढ़, भीलवाडा, अजमेर, अखिल भारतीय समन्वित बाजरा अनुसंधान परियोजना जोधपुर, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी जोधपुर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र जोधपुर भ्रमण करेंगे । दल में समस्त विकासखण्डों से उन्नत कृषकों को राज्य के बाहर अध्ययन भ्रमण हेतु भेजा गया। जिससे कृषक विभिन्न फसलों की उन्नत तकनीकी जानकारी प्राप्त कर जिले में उन्नत खेती अपनाकर मिलेट फसलों के उत्पादन में वृद्धि कर सकेंगे ।

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (31 अक्टूबर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें