Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय में कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन

20 मार्च 2023, उदयपुर: उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय में कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन – महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर में अनुसंधान निदेशालय के नवनिर्मित कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन डॉ. रमेश चन्द्र अग्रवाल, उप महानिदेशक (कृषि शिक्षा), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली, डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक, कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर एवं डॉ.एस.के. शर्मा, सहायक महानिदेषक (मानव संसाधन विकास), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली  द्वारा किया गया। साथ ही अन्र्तराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष 2023 के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण ‘मोटे अनाजों (श्री अन्न) की प्राकृतिक खेती’ प्राथमिकता एवं विभिन्न आयाम तथा आदान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेवाड़ क्षेत्र के अनुसूचित जाति की 50 महिलाओं ने भाग लिया।

उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय में कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन

मुख्य अतिथि डॉ. रमेश चन्द्र अग्रवाल, उप महानिदेशक (कृषि शिक्षा), भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली ने बताया कि स्वास्थ्य की दृष्टि से मोटे अनाज का विशेष महत्व है क्योंकि इनमें आयरन, प्रोटीन, कैल्सियम, वसा, जिंक, आयरन एवं रेशे अधिक होते है।

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक, कुलपति, महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने बताया कि कौशल विकास केन्द्र किसानों के प्रशिक्षण लिए उपयोगी है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

विषिष्ट अतिथि डॉ. एस.के. शर्मा, सहायक महानिदेषक (मानव संसाधन विकास) भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, नई दिल्ली ने बताया कि दक्षिणी राजस्थान के सभी जिलें मिलेट्स की खेती के अनुकूल है। इन फसलों का राजस्थान में क्षेत्रफल एवं जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

परियोजना प्रभारी एवं अनुसंधान निदेशक डॉ. अरविन्द वर्मा ने बताया कि परियोजना की पिछले तीन वर्षों की विभिन्न गतिविधियों, मानव संसाधन विकास, उद्यमिता विकास, कौषल एवं क्षमता निर्माण के तहत् दिये गये प्रशिक्षणों एवं लाभान्वित किसानों के बारे में बताया। तथा उपस्थित सभी किसान महिलाओं को मुख्य अतिथि द्वारा कृषक किट का भी वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण  ‘‘ए नोट्स ऑन ट्यूटोरियल क्लासेज’’ पुस्तक का विमोचन किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. रोशन  चौधरी  ने कार्यक्रम का संचालन किया।

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (18 मार्च 2023 के अनुसार)

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )