राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक जगत द्वारा वियतनाम की कृषि पर्यटन यात्रा मार्च में

18 जनवरी 2025, इंदौर: कृषक जगत द्वारा वियतनाम की कृषि पर्यटन यात्रा मार्च में – राष्ट्रीय कृषि अखबार कृषक जगत द्वारा विदेशों की उन्नत कृषि का अध्ययन/ अवलोकन हेतु उन्नत कृषकों को कृषि पर्यटन यात्रा कराई जाती रही है। इसी क्रम में इस वर्ष कृषक जगत द्वारा आगामी 11 से 16 मार्च तक कृषि पर्यटन यात्रा वियतनाम के लिए प्रस्तावित है। वियतनाम में आयोजित एग्रीटेक्निका एशिया कृषि प्रदर्शनी में कृषि से संबंधित आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि आयोजक डीएलजी द्वारा वियतनाम में एग्रीटेक्निका एशिया कृषि प्रदर्शनी 12-14 मार्च 2025  तक हो ची मिन्ह सिटी में आयोजित की जाएगी। डीएलजी एशिया में कृषि मशीनरी ज्ञान की उच्च बाजार मांग को पूरा करने के लिए विशिष्ट एग्रीटेक्निका प्रारूपों के साथ काम कर रही है। वर्तमान में कृषि में आ रही श्रमिकों की समस्या को देखते हुए आधुनिक कृषि यंत्रों की तरफ किसानों का रुझान बढ़ा है। ऐसे में एग्रीटेक्निका एशिया कृषि प्रदर्शनी में आधुनिक एवं  उन्नत तकनीक के कृषि यंत्रों को देखने का स्वर्णिम अवसर है, जहां कृषि पेशेवरों की पौधों की खेती, प्रौद्योगिकी और नई उत्पादन प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी और नई आवश्यकताओं को पूरा करने के समाधानों को प्रत्यक्ष देखा जा सकेगा। इस यात्रा के दौरान एग्रीटेक्निका , होरती एशिया और सिस्टम्स कंपोनेंट्स  2025  के अलावा वियतनाम के दर्शनीय स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि कृषक जगत द्वारा इसके पूर्व भी उन्नत कृषकों को छ :बार इजरायल,  तीन  बार चाइना , दो  बार नीदरलैंड्स तथा एक-एक बार जर्मनी, तुर्की, फ्रांस ,जॉर्डन और थाईलैंड देशों की सफल कृषि पर्यटन  यात्राएं कराई जा चुकी हैं तथा वहां की कृषि तकनीक को अपनाकर कई किसानों को कृषि में अच्छा प्रतिसाद मिला है। अतः   वियतनाम की एग्रीटेक्निका एशिया कृषि प्रदर्शनी में शामिल होने वाले इच्छुक कृषक जगत के सदस्य तुरंत सम्पर्क करें।  सम्पर्क नंबर – 9826021837।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements