राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को खाद मिलने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए- कलेक्टर कटनी

21 जुलाई 2026, कटनीकिसानों को खाद मिलने में कोई समस्या नहीं होनी चाहिए- कलेक्टर कटनी – कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  गत दिनों  समय-सीमा (टीएल) बैठक  आयोजित की गई , जिसमें कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में मूंग एवं उड़द उपार्जन, खाद की उपलब्धता और वितरण प्रणाली की समीक्षा करते हुए उप संचालक कृषि को निर्देश दिए कि जिले में किसी भी किसान को खाद कि कोई भी समस्या नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को खेती के लिए खाद तुरंत उपलब्ध होनी चाहिए। इस दौरान उन्होने एसडीएम कटनी श्री प्रमोद चतुर्वेदी को निर्देश दिए कि वे उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करें।

केज कल्चर कार्य में प्रगति के निर्देश –   कलेक्टर श्री तिवारी ने मत्स्य विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में मछलीपालन कों बढ़ावा  दें । इसके लिए  उन्होंने कहा कि जिले में केज कल्चर कों प्रोत्साहन देकर मछली पालन को बढ़ावा दिया जा सकता है। केज कल्चर मछली पालन का एक आधुनिक तरीका है जिससे रोजगार के अपार साधन खुलेंगे।

 बैठक में समस्त एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेन्द्र पटेल, सिविल सर्जन यशवंत वर्मा, आईटीआई प्राचार्य देवेश मिश्रा, शासकीय पॉलिटेक्निक प्राचार्य नरेन्‍द्र वरकेरकर, शासकीय तिलक कॉलेज प्राचार्य सुनील वाजपेयी, उपंसचालक खनिज रत्नेश दीक्षित, जिला पंजीयक पंकज कोरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture