Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक संगोष्ठी एवं फसल बीमा पाठशाला आयोजित

19 दिसम्बर 2022, बैतूल: कृषक संगोष्ठी एवं फसल बीमा पाठशाला आयोजित – कृषि विभाग की आत्मा योजनांतर्गत गत दिनों विकासखंड मुलताई के ग्राम पंचायत परसठानी में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की एक दिवसीय कृषक संगोष्ठी एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पाठशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरडी बारपेटे, आत्मा परियोजना से बीटीएम श्री इंद्रकुमार झारिया एवं फसल बीमा कंपनी के जिला प्रबंधक श्री संजय पठाड़े, तहसील प्रतिनिधि श्री सचिन झाड़े एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. बारपेटे ने किसानों को खेती में लागत घटाने एवं आय बढ़ाने तथा फसलों में लगने वाली बीमारियों व कीटों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्राकृतिक खेती के लाभों एवं रासायनिक खेती के दुष्परिणामों के बारे में चर्चा की। फसल बीमा कंपनी के तहसील प्रतिनिधि श्री सचिन झाड़े ने बताया कि फसल बीमा जागरूकता पाठशाला में किसानों को जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत रबी सीजन 2022-23 की फसलों का ऋणी व अऋणी कृषक संबंधित वित्तीय संस्थाओं (व्यावसायिक/ग्रामीण/ सहकारी बैंक) व कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा अधिसूचित फसलों का बीमा 31 दिसंबर तक अपनी फसल का बीमा करवा कर योजना में सम्मिलित हो सकते हैं।

 प्रति हेक्टेयर प्रीमियम दरें- गेहूं सिंचित के लिए 600 रुपए, गेहूं असिंचित 375 रुपए, चना 480 रुपए, राई-सरसों 459 रुपए, अलसी 345 रुपए, मसूर 405 रुपए निर्धारित की गई है। बोई गई फसलों की प्रतिकूल मौसम, प्राकृतिक आपदाओं से क्षति की स्थिति में बीमित फसल के नुकसान होने पर और किसानों की आय जोखिम को कम करने के लिए सरकार द्वारा किसान हितैषी योजना फसल बीमा में अधिक से अधिक किसान जुड़ें तथा अऋणी किसान बैंक, जन सेवा केंद्र तथा पोस्ट ऑफिस के माध्यम से निर्धारित तिथि तक फसल बीमा करा सकते हैं। बीमा के लिये आवश्यक दस्तावेज भू- ऋण अधिकार पुस्तिका/ बी-1 की छायाप्रति, बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति, आधार कार्ड की छाया प्रति, पटवारी द्वारा जारी फसल बुवाई का प्रमाण पत्र एवं प्रीमियम राशि की आवश्यकता होगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कंचन महेंद्र कास्लेकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नानीबाई डहारे, जनपद सदस्य श्रीमती मीनाबाई हजारे, ग्राम पंचायत परसठानी के सरपंच श्री नितेश पवार, ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच श्री महेश सरोदे सहित किसान उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: गेहूँ मंडी रेट (17 दिसम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )