राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक फसल विविधिकरण अपनाएं, कृषि विस्तार अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

21 मई 2023, देवास (कृषक जगत) । कृषक फसल विविधिकरण अपनाएं, कृषि विस्तार अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केन्द्र देवास द्वारा गत दिनों एकदिवसीय अंत: सेवाकालीन प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें देवास के विभिन्न विकासखण्डों के कृषि विस्तार अधिकारियों ने भाग लिया। प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. ए.के. बड़ाया ने बताया कि देवास जिला सोयाबीन प्रधान क्षेत्र है इसलिए सोयाबीन की उन्नत किस्म उर्वरक आदि का प्रबंधन अभी से कर के रखें।

शस्य वैज्ञानिक डॉ. महेन्द्र सिंह ने खरीफ फसलें – सोयाबीन, मक्का, ज्वार की उन्नत उत्पादन तकनीक के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। उप-संचालक कृषि श्री आर.पी. कनेरिया ने जिले में फसल विवधिकरण अपनाने पर जोर दिया और मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के प्रयास करने के बारे में बताया। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. के.एस. भार्गव ने सिंचाई जल प्रबंधन पर विस्तृत चर्चा करते हुए खेती में उन्नत कृषि यंत्रों के उपयोग पर प्रकाश डाला।

उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ. निशिथ गुप्ता ने खेती में आमदनी बढ़ाने हेतु फल एवं सब्जी की खेती करने पर जोर दिया। मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. लक्ष्मी ने कहा कि अनउपजाऊ जमीन पर तालाब बनाकर अतिरिक्त आमदनी हेतु मत्स्य पालन कर आय अर्जित कर सकते हैं। प्रसार वैज्ञानिक श्रीमती अंकिता पाण्डेय ने केन्द्र की प्रसार गतिविधियों के बारे में बताया।

Advertisements
Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement