Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

एनएससी का सरसों बीज अमानक पाए जाने पर बिक्री, भण्डारण प्रतिबंधित

08 नवम्बर 2022, शिवपुरी: एनएससी का सरसों बीज अमानक पाए जाने पर बिक्री, भण्डारण प्रतिबंधित – शिवपुरी, /कार्यालय वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्ड पोहरी में उपस्थित एनएससी नई दिल्ली के सरसों के बीज के नमूने प्रयोगशाला में परीक्षण के दौरान अमानक स्तर के पाए जाने पर संबंधित लॉट के बीज का क्रय, विक्रय, परिवहन एवं भण्डारण तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

किसान कल्याण तथा कृषि विकास के उपसंचालक एवं अनुज्ञापन अधिकारी शिवपुरी श्री यू.एस.तोमर ने उर्वरक नियंत्रण आदेश 1983 के खण्ड 11 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए लॉट नम्बर मार्च-20-07-08-01-(एक्सआईके) के सरसों के बीज का जिले में क्रय, विक्रय, परिवहन एवं भण्डारण तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।

महत्वपूर्ण खबर:  सरसों मंडी रेट (05 नवम्बर 2022 के अनुसार)

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें