Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश: खनन उद्योग में निवेश और विकास की अपार संभावनाएँ

16 अक्टूबर 2024, भोपाल: मध्यप्रदेश: खनन उद्योग में निवेश और विकास की अपार संभावनाएँ – मध्यप्रदेश खनिज संसाधनों के क्षेत्र में तेजी से उभरता हुआ राज्य है, जहां खनन उद्योग के विकास और निवेश के लिए व्यापक संभावनाएं हैं। प्रदेश में प्रचुर मात्रा में मौजूद खनिज भंडार, अनुकूल नीतियां और आधुनिक बुनियादी ढांचा इसे खनन गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना रहे हैं।

मध्यप्रदेश भारत का एकमात्र हीरा उत्पादक राज्य है। पन्ना जिले में मझगाँव हीरा खदान से हर साल लगभग एक लाख कैरेट हीरे का उत्पादन होता है। इसके साथ ही बुंदर ब्लॉक में 32.2 मिलियन कैरेट हीरे का भंडार है, जो राज्य के हीरे उत्पादन क्षमता को और बढ़ाता है। इसके अलावा राज्य मैंगनीज, कॉपर, और रॉक फॉस्फेट के उत्पादन में देश में शीर्ष स्थान पर है, जबकि चूना पत्थर और कोयले के मामले में भी अग्रणी है।

मध्यप्रदेश के मलाजखंड में भारत की सबसे बड़ी कॉपर खदान स्थित है, जहां से प्रतिदिन 5 से 10 हजार टन तांबा निकाला जाता है। इसके साथ ही राज्य में सासन कोयला खदान अपने विशाल उपकरणों और उत्पादन के लिए मशहूर है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

खनन उद्योग में तकनीकी नवाचार

भोपाल में 17-18 अक्टूबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय खनन कॉन्क्लेव में खनन उद्योग से जुड़े तकनीकी नवाचारों पर चर्चा होगी। यह कॉन्क्लेव खनन उद्योग से जुड़े विशेषज्ञों, शिक्षाविदों और उद्योगपतियों को एक मंच प्रदान करेगा। इसमें डिजिटलाइजेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसी नई तकनीकों पर भी चर्चा होगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कॉन्क्लेव का दूसरा दिन खनिज आधारित उद्योगों जैसे कोयला, ऊर्जा और हाइड्रोकार्बन पर केंद्रित होगा, जिससे प्रदेश की ऊर्जा और खनन नीति में सुधार की दिशा में मंथन होगा।

मध्यप्रदेश में कोलबेड मिथेन (CBM) का भी बड़ा भंडार है। सोहागपुर क्षेत्र में रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा संचालित सीबीएम ब्लॉक से निकाली गई गैस को पाइपलाइन के जरिए बाजारों तक पहुंचाने की योजना है। इससे न केवल ऊर्जा सुरक्षा में योगदान मिलेगा, बल्कि प्रदेश को राष्ट्रीय गैस नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा।

खनन उद्योग को प्रोत्साहन

खनिज संसाधन विभाग (एमआरडी) द्वारा प्रदेश में खनिज ब्लॉक नीलामी में बड़े पैमाने पर सफलता प्राप्त हुई है। अब तक 78 खनिज ब्लॉक सफलतापूर्वक नीलाम किए जा चुके हैं। फरवरी 2022-23 में मध्यप्रदेश ने खनिज ब्लॉक नीलामी में देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही राज्य को मुख्य और गौण खनिज नीलामी में भी उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

प्रदेश में खनन गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल किया जा रहा है, जिससे निवेशकों और ऑपरेटर्स को बेहतर सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के खनन क्षेत्र को एक नया आयाम दिया जाए, जिससे यहां रोजगार के अवसरों में वृद्धि हो और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल मिले।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com