Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

खरीफ सीजन से पहले किसानों को राहत, मुख्यमंत्री साय बोले- किसानों को जुताई, बुवाई और सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगा पर्याप्त डीजल

27 मई 2026, रायपुर: खरीफ सीजन से पहले किसानों को राहत, मुख्यमंत्री साय बोले- किसानों को जुताई, बुवाई और सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगा पर्याप्त डीजल – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों के हित में बड़ा फैसला लिया है। राज्य में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसानों को खेतों की जुताई के लिए ट्रैक्टरों तथा सिंचाई पंपों के संचालन हेतु आवश्यकता अनुसार पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराया जाए, ताकि खेती-किसानी के कार्य किसी भी स्थिति में प्रभावित न हों।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और खरीफ सीजन की तैयारियों में किसी प्रकार की बाधा स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने खाद्य विभाग, जिला प्रशासन और ऑयल कंपनियों को निर्देशित किया है कि किसानों को समय पर और बिना किसी परेशानी के डीजल उपलब्ध कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान जुताई, बोवाई और सिंचाई जैसे जरूरी कृषि कार्यों के लिए किसानों को डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

ड्रम और जरीकेन में ईंधन बिक्री पर रोक, किसानों को दी गई विशेष छूट

उल्लेखनीय है कि खाद्य विभाग द्वारा 22 मई 2026 को जारी निर्देश के तहत पेट्रोल और डीजल के दुरुपयोग को रोकने के उद्देश्य से प्रदेश के 2516 पेट्रोल-डीजल पंपों से ड्रम और जरीकेन में ईंधन देने पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि खरीफ सीजन और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस व्यवस्था में आवश्यक छूट प्रदान की गई है, ताकि खेतों की जुताई, बोवाई और सिंचाई कार्य प्रभावित न हों।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को डीजल उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसके लिए जिला प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को समन्वय बनाकर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, नियमित आपूर्ति जारी

खाद्य सचिव श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान में राज्य में 4 करोड़ 03 लाख लीटर पेट्रोल और 5 करोड़ 55 लाख लीटर डीजल का भंडारण मौजूद है। वहीं 24 मई 2026 को राज्य को 23 लाख 33 हजार लीटर पेट्रोल और 62 लाख 40 हजार लीटर डीजल की अतिरिक्त आपूर्ति प्राप्त हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में आवश्यकतानुसार पेट्रोल और डीजल की नियमित आपूर्ति जारी है तथा खरीफ सीजन के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture