Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में निम्बाहेड़ा के कृषक महिपाल को मिला 50 हजार रूपये का पुरूस्कार

09 सितम्बर 2023, उदयपुर: राजस्थान में निम्बाहेड़ा के कृषक महिपाल को मिला 50 हजार रूपये का पुरूस्कार – राजस्थान उपज मण्डी समिति के सभाकक्ष में कृषक उपहार योजनान्तर्गत संभाग की मण्डी समितियों में 1 जनवरी 2023 सें 30 जून 2023 तक की अवधि में कृषकों द्वारा मण्डी में विक्रय की गयी उपज पर जारी विक्रय पर्ची एवं ई-भुगतान पर जारी कुपनों की संभाग स्तरीय ऑनलाईन लॉटरी एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी की अध्यक्षता में गठित कमेटी द्वारा निकाली गई। लॉटरी समिति के सदस्य कृषि विपणन विभाग के संयुक्त निदेशक संजीव पण्ड्या उदयपुर व कृषि उपज मण्डी सचिव मदनलाल गुर्जर भी उपस्थित रहे।

सचिव गुर्जर ने बताया कि लॉटरी में 50 हजार रूपए का प्रथम पुरस्कार विजेता कृषक बिलोड़ा निम्बाहेड़ा के महिपाल, 30 हजार रूपए का द्वितीय पुरस्कार पीपलीया निम्बाहेड़ा निवासी भगतराम तथा 20 हजार रूपए का तृतीय पुरस्कार बड़ी सादड़ी निवासी कैलाश मेनारिया के नाम रहा। लॉटरी कार्यक्रम में मंडी समिति के व्यापारीगण एवं किसानों द्वारा भी भाग लिया गया।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile