किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें- कलेक्टर विदिशा
23 जुलाई 2026, विदिशा: किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें- कलेक्टर विदिशा – कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में किसानों के सिंचाई कार्यों के लिए विद्युत आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खरीफ सीजन के दौरान खेतों में सिंचाई का कार्य तेज गति से चल रहा है, ऐसे समय में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्युत वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी की जाए तथा जहां भी तकनीकी खराबी, लाइन फॉल्ट या ट्रांसफार्मर संबंधी समस्या सामने आए, उसका तत्काल निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए निर्धारित समय पर पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराई जाए, ताकि फसलों की सिंचाई में किसी प्रकार की परेशानी न आए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक वितरण केंद्र पर आवश्यक संसाधन एवं तकनीकी दल पूरी तरह सक्रिय रहें। शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कम से कम समय में बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। साथ ही अधिकारियों को फील्ड में नियमित भ्रमण कर विद्युत व्यवस्था का निरीक्षण करने और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कहा कि कृषि उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय सुरक्षित रखने में समय पर सिंचाई की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए ऊर्जा विभाग यह सुनिश्चित करे कि विद्युत आपूर्ति सुचारु बनी रहे और किसी भी कारण से किसानों के सिंचाई कार्य प्रभावित न हों। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में पूर्ण जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

