Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

एक बीघा से एक लाख कमाने वाले किसान होंगे सम्मानित, मध्य प्रदेश सरकार लाई नई योजना

08 दिसंबर 2025, भोपाल: एक बीघा से एक लाख कमाने वाले किसान होंगे सम्मानित, मध्य प्रदेश सरकार लाई नई योजना – मध्य प्रदेश सरकार अब किसानों की आय बढ़ाने केलिए एक नई पहल शुरू करने जा रही है, ‘लखपति एक बीघा किसान योजना’। इसका मकसद है कि किसान  किसानो को कम रकबे में अधिक पैदावार मिल सके। सरकार उच्च मूल्य वाली फसलों, आधुनिक कृषि तकनीक, बेहतर सिंचाई व्यवस्था और इंटीग्रेटेड फार्मिंग जैसे मॉडल को अपनाने पर जोर देगी।

मध्य प्रदेश सरकार लखपति दीदी की तर्ज पर ‘लखपति एक बीघा किसान योजना’ शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार (5 दिसंबर) को किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के साथ बैठक की। ‘लखपति एक बीघा किसान योजना’ को लागू करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। इस बैठक में किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल, पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव, मुख्य सचिव अनुराग जैन समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

योजना का उद्देश्य

‘लखपति एक बीघा किसान योजना’ का मुख्य लक्ष्य यह है कि किसान अपने सीमित रकबे में भी अधिक आय हासिल कर सकें। इसके लिए उच्च मूल्य वाली फसलों, मॉडर्न एग्रीकल्चर टेक्नीक, सिंचाई के बेहतर साधन और इंटीग्रेटेड फार्मिंग मॉडल को अपनाने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

एक बीघा से एक लाख कमाने वाले किसान होंगे सम्मानित

राज्य सरकार इसके लिए जिलेवार डाटा तैयार कर रही है। इस योजना के तहत उन किसानों को सम्मानित किया जाएगा, जो एक बीघा जमीन से एक लाख या उससे अधिक की कमाई करते हैं। इन किसानों को राज्यस्तरीय कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

नरवाई प्रबंधन की तीन साल की योजना भी तैयार होगी

सीएम मोहन यादव ने कहा है कि लखपति दीदी के समान लखपति बीघा का लक्ष्य रखते हुए एक बीघा से एक लाख रुपये की कमाई करने वाले किसानों को भी सम्मानित किया जाए। किसानों को बिचौलियों से बचाने और उन्हें बाजार में अपनी उपज का सीधे लाभ दिलाने के लिए आवश्यक व्यवस्था हो। प्रदेश में उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा देने और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर बेहतर उपज लेने के लिए ग्राम स्तर पर सघन गतिविधियां संचालित की जाएं।

इसके साथ ही सीएम ने कृषि विभाग को निर्देश दिया कि हर संभाग की नर्सरियों को आदर्श रूप में विकसित किया जाए। नरवाई प्रबंधन के लिए तीनवर्ष की कार्ययोजना विकसित की जाए।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture