Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

 डॉ. सिंह बेस्ट केवीके साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित

26 जून 2023, मंडलेश्वर(दिलीप दसौंधी, मंडलेश्वर): डॉ. सिंह बेस्ट केवीके साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित – कृषि विज्ञान केन्द्र, खरगोन में पदस्थ वैज्ञानिक डॉ आर के सिंह ने इंडियन सोसायटी ऑफ एक्सटेंशन एजुकेशन, नई दिल्ली द्वारा कृषि विश्वविद्यालय बेंगलुरु में 22-24 जून, 2023 को आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में अपना शोधपत्र “Cluster Frontline Demonstration: An Effective Communication Approach for Dissemination of Sustainable Soybean Technology” प्रस्तुत किया।

डॉ सिंह द्वारा खरगोन ज़िले के किसानों के मध्य उन्नत कृषि तकनीकी हस्तांतरण करने एवं सूचना संचार तकनीकी के माध्यम से सामयिक कृषि तकनीकी सलाह प्रेषित करने के लिए राष्ट्रीय सेमिनार में कर्नाटक सरकार के कृषि मंत्री श्री एन चालूवेरा स्वामी एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के उपमहानिदेशक (कृषि प्रसार) डॉ यू एस गौतम द्वारा “बेस्ट के वी के साइंटिस्ट अवार्ड” 2023 से सम्मानित किया गया।

डॉ सिंह को सम्मानित किये जाने पर कृषि विज्ञान केन्द्र खरगोन के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ जी एस कुलमी, आंचलिक कृषि अनुसंधान केंद्र के सह निदेशक डॉ व्हाय के जैन एवं समस्त वैज्ञानिकों तथा कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें