Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

किसानों को सिंचाई के लिए आवश्यकतानुसार पानी मिलें – कलेक्टर श्री वानखेड़े

21 नवम्बर 2022, आगर मालवा: किसानों को सिंचाई के लिए आवश्यकतानुसार पानी मिलें – कलेक्टर श्री वानखेड़े – जिले के जलाशय में पेयजल के लिए जल आरक्षित रखने के बाद शेष जल सिंचाई के लिए किसानों को उपलब्ध करवाएं, इस वर्ष अच्छी वर्षा होने के कारण किसानों को रबी सीजन में उनकी आवश्यकता के अनुसार सिंचाई के लिए पानी मिलें, यह निर्देश कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े ने गत दिनों कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक के दौरान जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को दिए। जल संसाधन विभाग पीएचई विभाग नगरीय निकाय, ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम गठित कर, पेयजल के लिए जलाशय में कितना पानी आरक्षित रखना है इसका आकलन करवाएं, ताकि शेष पानी किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध करवाया जा सके।

 बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री टीके परमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष रबी सिंचाई हेतु जिले की 47 सिंचाई परियोजनाओं से 26904 हेक्टेयर मे सिंचाई के लिए रखे गए लक्ष्य को शत-प्रतिशत जल प्रदाय किया गया। इस वर्ष जिले की 46 लघु एवं तीन मध्यम सिंचाई परियोजनाओं में उपलब्ध जल में से पेयजल एवं उद्योगों के लिए आरक्षित रखकर 27174 हेक्टर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इस वर्ष अच्छी वर्षा से जिले की 3 मध्यम सिंचाई परियोजना जिसमें टिल्लर मध्यम सिंचाई योजना, कछाल मध्यम सिंचाई योजना एवं कीटखेड़ी मध्यम सिंचाई योजना जल भराव क्षमता की पूर्ण क्षमता से भरा है। जिनसे क्रमशः 6400 हेक्टर, 3300 हेक्टर एवं 3480 हेक्टर क्षेत्र की सिंचाई होगी।

बैठक में सीईओ जिला पंचायत डीएस रणदा, सांसद प्रतिनिधि भेरूसिंह चौहान, एसडीओ श्री अनमोल टोपे, श्री सीएस चरावंडे, पीएचई विभाग कार्यपालन यंत्री श्री केएस खत्री एवं जल उपयोगिता समिति के सदस्य उपस्थित थे ।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: कपास मंडी रेट (19 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )