Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

गाँव का गौरव दिवस मनाएं

8 मार्च 2022, भोपाल । गाँव का गौरव दिवस मनाएं – मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मैं अपने गाँव के लिए क्या कर सकता हूँ, इस विचार के साथ हमने गाँव का ‘गौरव दिवस’ मनाने का निर्णय लिया है। गाँव अगर ठान ले तो सरकार के साथ मिलकर विकास के कार्य और कई नए नवाचार किए जा सकते हैं। गाँव की इस ताकत हम को जगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सभी गाँव अप्रैल के महीने तक ‘गौरव दिवस’ की तारीख तय कर लें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारे देश की आत्मा गाँवों में बसती है। मध्यप्रदेश शरीर है तो 53 हजार गाँव इस शरीर की धडक़न हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम सभा में बैठकर सर्वसम्मति से गाँव के लिए विशेष महत्व रखने वाले दिन, ग्राम गौरव दिवस का निर्धारण कर लें।

महत्वपूर्ण खबर: महिला दिवस पर अग्रणी महिलाओं का किया सम्मान

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile