Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

शिक्षित युवा नवाचारों से युक्त जैविक खेती करें – डॉ गुप्ता

23 दिसम्बर 2022, बड़वानी: शिक्षित युवा नवाचारों से युक्त जैविक खेती करें – डॉ गुप्ता – भारत एक कृषि प्रधान देश है। हमारी अर्थव्यवस्था का आधार स्तम्भ खेती है। शिक्षित युवा खेती से जुड़ें। नवाचारों से युक्त जैविक खेती करें। जैविक खेती आज की आवश्यकता है। ये बातें प्राचार्य डाॅ. एनएल गुप्ता ने शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कही।

इस अवसर पर ग्लोबल विकास ट्रस्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री योगेन्द्र मिश्रा ने प्राचार्य डाॅ. गुप्ता को टिश्यू कल्चर से विकसित किये गये केले के पौधे भेंट किये। श्री मिश्रा ने बताया कि परंपरागत खेती की तुलना में फलों की खेती अधिक लाभदायक है। कृषकों को इसे भी अपनाना चाहिए ताकि कृषि और अधिक लाभ का कार्य बन सके। श्री मिश्रा ने यह भी बताया कि उनका ट्रस्ट किसानों को लागत से भी कम कीमत पर फलों के पौधे उपलब्ध करवाता है, ताकि किसान फलों की खेती की ओर अग्रसर हो सकें। केले की फसल के लिए अनुकूल परिस्थितियों की भी उन्होंने जानकारी दी।

प्राचार्य डाॅ. गुप्ता के नेतृत्व में युवाओं ने केले के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर यह भी जानकारी दी गई कि केले की चिप्स का व्यापार भी काफी लाभदायक हो सकता है, क्योंकि बड़वानी जिला केले के उत्पादन के लिए विशेष प्रसिद्ध है। संचालन वर्षा मुजाल्दे ने किया। आभार अंकित काग ने व्यक्त किया। इस आयोजन में डाॅ. मधुसूदन चौबे,प्रीति गुलवानिया, सलाउद्दीन शेख, राकेश, स्वाति यादव, सुरेश कनेश, कन्हैया फूलमाली, दिलीप रावत, खुशी अग्रवाल, सुभाष चौहान और शैली सोनी का सराहनीय सहयोग रहा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: जानिए क्या है रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि; गेहूं का MSP अब 2125 ₹ प्रति क्विंटल

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )